Ro no D15139/23

बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित

*श्रमिकों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ*

रायपुर, 18 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में आज जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक बेमेतरा श्री दिपेश साहू, नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, पार्षद सुश्री नीतू कोठारी, श्री राजेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमति प्रेमलता पदमाकर, श्रम पदाधिकारी श्री शोएब काजी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में लगभग 400 श्रमिक उपस्थित हुए। अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा के द्वारा श्रमिको को योजनाओ के लाभ एवं उनकी समस्याओं के संबंध में संवाद किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से मिनीमाता महतारी जतन योजना के 239 हितग्राही, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के 18 हितग्राही, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 10 हितग्राही, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के 128 हितग्राही, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के 22 हितग्राही, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना के 8287 हितग्राही, कुल 8704 हितग्राहियों को राशि 2 करोड़ 60 लाख 82 हजार रूपए से लाभांवित किया गया।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: खाली पड़ी जमीन पर बायोफ्लॉक मछली पालन से विप्लब ने बनाई आय की नई राह

    *सेवा संकल्प अभियान*   *14 लाख रुपये की इकाई लागत पर मिला 40 प्रतिशत अनुदान, मत्स्य विभाग की सहायता से शुरू किया मछली उत्पादन*   *तीन माह बाद बिक्री योग्य…

    Read more

    छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

    विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को अपनी बात रखने का अवसर   *हिंदी और अंग्रेजी में पुलिस विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप, 30 दिनों के भीतर…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग