Ro no D15139/23

कोरबा के वार्ड क्र. 28 एवं 27 में होंगे 72 लाख रू. के नये विकास कार्य

*उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन*

रायपुर 18 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) नगर पालिक निगम केारबा के रविशंकर नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 28 एवं वार्ड क्र. 27 में 72 लाख रूपये के नये विकास कार्य कराये जाएंगे। आज प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। उन्होने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया तथा पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य संपादन करते हुए निर्धारित समयसीमा में विकास कार्यो को पूरा करने के निर्देश निगम के अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को दिये।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 28 अंतर्गत कुआंभट्ठा बुधवारी बायपास स्थित विवेकानंद सेवा सदन कोरबा के द्वितीय तल में 25 लाख रूपये की लागत से हाल व कक्ष का निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य किये जाने हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 28 अंतर्गत कन्या महाविद्यालय के पीछे ब्रम्हवाटिका के पास 05 लाख रूपये की लागत से किचन शेड का निर्माण एवं वार्ड क्र. 28 के ही अंतर्गत अपना घर के पास 30 लाख रूपये की लागत से अहाता निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य कराये जाने हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 27 के अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर एक्सटेशन में 12 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी.नाली व कलवर्ट का निर्माण भी निगम द्वारा कराया जाना हैं। महाराणा प्रताप नगर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में इन सभी विकास कार्यो का विधिवत भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया।

नवनिर्मित सामुदायिक भवन जनसेवा में समर्पित

नगर पालिक निगम केारबा द्वारा वार्ड क्र. 27 महाराणा प्रताप नगर दशहरा मैदान में सामुदायिक भवन का निर्माण 04 लाख रूपये की लागत से कराया गया है, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने उक्त नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते हुए भवन को जनसेवा हेतु समर्पित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने सामुदायिक भवन में कुर्सी व टेबल की उपलब्धता किये जाने हेतु अपने मद से 25 हजार रूपये की घोषणा की तथा उक्त राशि तत्काल दिये जाने के संबंध में त्वरित आवश्यक कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

कोरबा की जनता का विश्वास मेरी अमूल्य धरोहर

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि कोरबा की देवतुल्य जनता ने सदैव मुझ पर अपना विश्वास व्यक्त किया है तथा जनताजनार्दन का यह विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र में जनता जनार्दन की इच्छा व उनकी आवश्यकता के अनुसार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वार्डो मंे समान रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं, विगत 02 वर्ष व 01 महीने के इस कार्यकाल में नगर निगम कोरबा क्षेत्र के लिये विभिन्न मदों से 850 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत किये गये हैं, वहीं यदि सम्पूर्ण कोरबा जिले की बात की जाय, तो जिले में लगभग 5000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। उन्होने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि श्री नरेन्द्र मोदी हमें देश के प्रधानमंत्री के रूप में मिले, जिनके कार्यो एवं निर्णयों से भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है, वहीं जिनके मार्गदर्शन में देश का तेजी से विकास हो रहा है। रेल, सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ किसान, मजदूर, श्रमिक, महिला, युवा एवं समाज के सभी वर्गो के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं, तो वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य को विकसित राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि डॉ.रमन सिंह के 15 वर्ष के कार्यकाल को हम आज भी बडे़ गर्व के साथ याद करते हैं, जब दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं एक साथ प्रदेश में क्रियान्वित की गई थी तथा छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर गतिमान हुआ था, आज पुनः मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन में हमारा छत्तीसगढ़ एक विकसित राज्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कोरबा के विकास में फिर से पकडी है तेज गति

इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुछ वर्षो से कोरबा का विकास रूका हुआ था, अब उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा ने पुनः विकास की रफ्तार पकड़ ली है तथा निगम के सभी वार्डो में बडे़ पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं, बर्षो की समस्याएं दूर की जा रही है। उन्होने आगे कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवंागन और मैं खुद ग्राम बस्ती व स्लम बस्ती के रहने वाले हैं, इन बस्तियों की समस्याओं से परिचित हैं, और समस्याओं को दूर करने का कार्य लगातार कर रहे हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का लगातार आशीर्वाद व मार्गदर्शन कोरबा के विकास के लिए हमें प्राप्त हो रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद नरेन्द्र देवागन, मेयर इन काउंसिल की सदस्या धनकुमारी गर्ग, पार्षद किशन कैवर्त, पंकज देवांगन, प्रताप सिंह कंवर, मुंकुंद सिंह कंवर, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, अजय विश्वकर्मा, रूकमणी नायर, ज्योति वर्मा, झकेन्द्र देवांगन, अजय दास वैष्णव, जयकृष्ण तिवारी, सोनू भाटिया, श्रीधर द्विवेदी, सुशील गर्ग, डॉ.प्रदीप देवांगन, छेदीलाल देवांगन, शिव जायसवाल, एस.एन.श्रीवास, सुरेन्द्र राजवाडे़, धर्मपाल सोलंकी, सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नेशनल गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

    जिले में खेल संस्कृति को और बढ़ावा देने प्रशिक्षण शिविर, प्रतियोगिताएं और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी: कलेक्टर धमतरी, 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश…

    Read more

    धमतरी शहर के विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर कलेक्टर के सख्त निर्देश, धमतरी में फोरलेन सड़क सहित कई परियोजनाओं का निरीक्षण

    धमतरी, 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर उनकी प्रगति…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस