Ro no D15139/23

आयुक्त  महादेव कावरे ने छाती धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

*समर्थन मूल्य पर चना खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

धमतरी, 18 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आयुक्त श्री महादेव कावरे ने आज धमतरी जिले के छाती धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र में लगाए गए स्टैक का अवलोकन कर धान की बोरियों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
आयुक्त श्री कावरे ने धान के भंडारण, रख- रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने धान के परिवहन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने आगामी 1 मार्च से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ होने वाली चना खरीदी की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं—जैसे भंडारण, तौल, परिवहन एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं—समुचित रूप से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से संचालित हो सके। इस अवसर पर एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, सीओ, सीसीबी श्री गोस्वामी, तहसीलदार श्री कुश प्रधान के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा*   *प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के महाअभियान से जुड़ने का किया…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!