Ro no D15139/23

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 19 फरवरी 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक प्रकरण में प्रभावित परिजन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 – 4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि तहसील सन्ना अंतर्गत ग्राम कामारिमा निवासी स्व. पजवा यादव पिता स्व. केश्वर यादव की  15 जून 2025 को आकाशीय बिजली से असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा अंतर्गत दर्ज किया गया। उक्त आधार पर मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पत्नी  सितवा बाई, ग्राम कामारिमा, तहसील सन्ना को छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करते हुए प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल मिल सके।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है