Ro no D15139/23

रानी रोड कोरबा से सर्वमंगला मंदिर के बीच हसदेव नदी पर बनेगा रपटा, उद्योग मंत्री की प्रयासों से मिली 13.44 करोड़ की स्वीकृति

पुराने कोरबा शहर की वर्षो पुरानी जन आकांक्षाओं को मिलेगा मूर्तरूप
सर्वमंगला पुल पर यातायात का दबाव होगा कम

रायपुर 20 फ़रवरी 2026/ कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयासों से कोरबा शहर के विकास को नई दिशा मिल रही है। इसी कड़ी में रानी रोड कोरबा से सर्वमंगला मंदिर के बीच हसदेव नदी पर रपटा निर्माण हेतु 13.44 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति शासन से मिली है।
उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने बताया कि पुरानी कोरबा शहर की वर्षों पुरानी मांग थी कि रानी रोड से सर्वमंगला मंदिर के बीच एक रपटा का निर्माण हो जाए, ताकि सर्वमंगला मंदिर एवं कुसमुंडा या फिर कनकी बिलासपुर की ओर जाने के लिए उषा कॉम्प्लेक्स रेलवे क्रॉसिंग से सर्वमंगला पुल से घूम कर जाना ना पड़े। पुराने शहर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों एवं जनों द्वारा इसके लिए लंबे अरसे से मांग की जा रही थी। इस जन आकांक्षाओं को प्राथमिकता से लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कोरबा आगमन पर उनसे विशेष आग्रह किया गया था, मुख्यमंत्री जी ने इसकी स्वीकृति प्रदान की थी। तत्पश्चात सेतु निगम के माध्यम से रपटा निर्माण हेतु ड्राइंग डिजाइन एवं प्राक्कलन तैयार किया गया। इस महत्वपूर्ण निर्माण हेतु राज्य शासन द्वारा 13.44 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। जल्दी टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। इसके पूर्ण होने से सर्वमंगला पुल पर एक तरफ जहां यातायात दबाव कम होगा, वहीं क्षेत्र को विकास और समृद्धि की नई राह मिलेगी। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति हेतु कैबिनेट मंत्री  देवांगन ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, वित्त मंत्री  ओपी चौधरी का आभार जताया।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग