Ro no D15139/23

12वीं की राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं वस्तु चित्रण  विषय का परीक्षा हुआ सम्पन्न

कोरबा 23 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो गया है। जिले में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। 23 फरवरी को हायर सेकेडंरी स्कूल के राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन, एवं वस्तु चित्रण विषय का परीक्षा संपन्न हुआ। उक्त विषयों की परीक्षा हेतु कुल 9356 दर्ज बच्चों में से 9257 विद्यार्थी उपस्थित एवं 99 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें राजनीति विज्ञान विषय में 3281 दर्ज बच्चों में 3228 उपस्थित  व 53 अनुपस्थित, रसायन शास्त्र विषय में 3687 दर्ज बच्चों में उपस्थित 3664 व 23 अनुपस्थित, लेखा शास्त्र विषय में 2163 दर्ज बच्चों में उपस्थित 2149 व 14 अनुपस्थित, फसल उत्पादन  विषय में 192 दर्ज बच्चों में से 183 उपस्थित व 9 अनुपस्थित तथा वस्तु चित्रण विषय में दर्ज एवं उपस्थित बच्चों की संख्या 33 रही। उक्त परीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत दल क्रमांक 02 द्वारा शा.उ.मा.वि. पडनिया, सेजेस कुसमुंडा,  सर. कुसमुंडा,   शा.उ.मा.वि. भिलाईबाजार, शा.उ.मा.वि. कोरबी धतुरा का दल क्रमांक 03 शा.उ.मा.वि. नोनबिर्रा, शा.उ.मा.वि. सेन्द्रीपाली,   शा.उ.मा.वि. बोतली, शा.उ.मा.वि. रामपुर का,  दल क्र. 04 द्वारा सेजेस जमनीपाली,  वि. गृह क्रमांक 2 दर्री, सेजेस छुरी, आदर्श कटघोरा, सेजेस बालक कटघोरा, कन्या कटघोरा,  दल क्रमांक 05 द्वारा
शास.उ.मा.वि. सिंघिया, शास.उ.मा.वि बिंझरा, शास.उ.मा.वि तुमान, शास.उ.मा.वि जटगा, शास.उ.मा.वि लैंगा का एवं नोडल अधिकारी द्वारा सर. सीतामढ़ी, ज्योति मिशन, शास.उ.मा.वि कोरबा, सर. बुधवारी,  एनसीडीसी , वि.गृ. क्र.01 का, डीएमसी द्वारा शास.उ.मा.वि रजगामार, सेजेस कुदमुरा, शास.उ.मा.वि.कोरकोमा, सेजेस करतला एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कन्या बालको,  बालक बालको सहित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा कुल 30 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं रहा।

  • Related Posts

    अटल आवास में प्लास्टर गिरने की घटना पर नगर निगम ने की त्वरित कार्रवाई

      जर्जर आवास से अन्यत्र शिफ्ट होने की समझाइश, नवीन आवास योजना में आवास उपलब्ध कराने की पहल धमतरी, 29 सितंबर 2026। विवेकानंद वार्ड क्रमांक 37 स्थित अटल आवास भवन…

    Read more

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

      एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा 250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर हुआ…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग