Ro no D15139/23

अटल आवास में प्लास्टर गिरने की घटना पर नगर निगम ने की त्वरित कार्रवाई

जर्जर आवास से अन्यत्र शिफ्ट होने की समझाइश, नवीन आवास योजना में आवास उपलब्ध कराने की पहल

धमतरी, 29 सितंबर 2026। विवेकानंद वार्ड क्रमांक 37 स्थित अटल आवास भवन में प्लास्टर गिरने की घटना के संबंध में नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। निगम द्वारा स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित आवास में निवासरत श्री रोशन टण्डन को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र निवास स्थान पर शिफ्ट होने की समझाइश दी गई है।

जांच में पाया गया कि उक्त अटल आवास का निर्माण लगभग 20 वर्ष पूर्व हुआ है। भवन पुराना होने तथा छत के आंतरिक रखरखाव एवं रिपेयरिंग का कार्य समय पर नहीं होने के कारण बारिश के दौरान सीलन से छत के प्लास्टर का कुछ हिस्सा 20 सितंबर 2026 को गिर गया था। घटना में श्री रोशन टण्डन को आंशिक चोट आई थी।

नगर निगम द्वारा भवन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए संबंधित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। साथ ही उन्हें शासन की नवीन AHP (Affordable Housing Project) परियोजना के तहत आवास प्राप्त करने के संबंध में भी जानकारी दी गई है।

नगर निगम द्वारा पुराने एवं जर्जर आवासों को चरणबद्ध रूप से रिक्त कराकर उनके स्थान पर नवीन आवास भवन निर्मित करने की कार्ययोजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कुल 145 नवीन आवासों से संबंधित 02 AHP परियोजनाओं का प्रस्ताव राज्य शासन/सूडा संचालनालय को भेजा जा चुका है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि पुराने आवासों में निवासरत परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निरीक्षण एवं समझाइश की कार्रवाई की जा रही है तथा नवीन आवास परियोजनाओं के माध्यम से पात्र परिवारों को सुरक्षित एवं बेहतर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य जारी है।

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

      एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा 250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर हुआ…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान नारायणपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ का शुभारंभ

      बच्चों का परिचय, गोद भराई और अन्नप्राशन उत्सव से गूंजे केंद्र ​रायपुर,29 सितंबर 2026/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नारायणपुर जिले…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग