Ro no D15139/23

धमतरी जिले में 17 नई शराब दुकानों के संबंध में भ्रामक प्रचार का खंडन

 नई शराब दुकान खोलने की नहीं, केवल स्थानांतरण की प्रक्रिया

आबकारी नीति के तहत युक्तियुक्तकरण, नई दुकानों की स्वीकृति  नहीं

धमतरी, 25 फरवरी 2026। कुछ सोशल मीडिया पर धमतरी जिले के 17 गांवों में नई शराब दुकानें खोले जाने संबंधी भ्रामक प्रचार प्रसारित किया जा रहा है। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि जिले में किसी भी प्रकार की 17 नई शराब दुकानों को स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है।
कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-धमतरी द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी को पत्र क्रमांक/आब./2026/88 दिनांक 19.01.2026 के माध्यम से अवगत कराया गया था कि जिले में वर्तमान में 04 को-लोकेटेड मदिरा दुकानें संचालित हैं। आबकारी नीति वर्ष 2025-26 की कंडिका 5.2 के अनुसार इन दुकानों का युक्तियुक्तकरण करते हुए आवश्यकतानुसार एक मदिरा दुकान को मदिरा-विहीन क्षेत्र में स्थानांतरित कर उसके स्वरूप में परिवर्तन किए जाने का प्रस्ताव है।
यह प्रस्ताव नई दुकानें खोलने के संबंध में नहीं, बल्कि नीति अनुरूप स्थानांतरण एवं स्वरूप परिवर्तन की प्रक्रिया से संबंधित है। अतः 17 नई शराब दुकानें खोले जाने का प्रचार पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन है।
आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार मदिरा दुकानों के संभावित स्थानांतरण हेतु जिला स्तरीय स्थायी समिति द्वारा जनहित, विधि-व्यवस्था, अवैध मदिरा विक्रय पर नियंत्रण तथा शासकीय राजस्व के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विचार किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत मदिरा-विहीन क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त करने हेतु सूची भेजी गई है।
उक्त प्रक्रिया का उद्देश्य अवैध शराब के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा केवल अधिकृत एवं प्रमाणिक मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। किसी भी निर्णय से पूर्व संबंधित ग्राम पंचायतों की सहमति, प्रशासनिक परीक्षण एवं वैधानिक औपचारिकताओं का पालन किया जाएगा।
जिला प्रशासन धमतरी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अधिकृत शासकीय स्रोतों पर ही भरोसा करें।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी