Ro no D15139/23

पीएम श्री स्कूल एवं बिहान की आजीविका गतिविधियों का जिला पंचायत सीईओ ने किया गया निरीक्षण

अंबिकापुर 26 फरवरी 2026/  जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल द्वारा आज ग्राम पंचायत सलका, जनपद पंचायत उदयपुर में संचालित पीएम श्री स्कूल के अंतर्गत चयनित विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के समस्त निर्धारित सूचकांकों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए बच्चों से शैक्षणिक संवाद भी किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की प्रतिदिन उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता, किचन गार्डन, निर्मित अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में शिक्षिका, प्रधान पाठक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी से चर्चा की गई। शिक्षा की गुणवत्ता में सतत सुधार हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

विद्यालय परिसर के समीप निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष को एक माह के भीतर पूर्ण करने हेतु ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया। साथ ही शिक्षकों को विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कुंवरपुर, विकासखंड लखनपुर में बिहान योजना अंतर्गत एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर के तहत संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। महिलाओं द्वारा संचालित “छेरी बैंक” के संचालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

निरीक्षण के दौरान चिक्स ब्रुडिंग सेंटर, पोल्ट्री फार्म, नर्सरी बेड एवं मत्स्य पालन इकाइयों का भ्रमण कर संबंधित तकनीकों पर समूह की महिलाओं से विस्तृत चर्चा की गई। चिक्स ब्रुडिंग सेंटर से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर मुर्गी पालन को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही परिसर में आजीविका विस्तार एवं पशु सखी को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

विकासखंड लखनपुर में संचालित महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को ग्रामीण कृषि उत्पादों के बड़े स्तर पर व्यापार, विपणन सुदृढ़ीकरण एवं इनपुट सेवा केंद्र की स्थापना के संबंध में भी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि किसानों एवं महिला समूहों को बेहतर बाजार सुविधा उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी उदयपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर एवं बिहान की टीम उपस्थित रही।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी