Ro no D15139/23

अटल विहार योजना अंतर्गत आशा नगर में निर्मित एमआईजी, एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस भवनों के लिए पंजीयन प्रारंभ

राजनांदगांव 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा अटल विहार योजना के तहत राजनांदगांव शहर के आशा नगर में सर्व सुविधायुक्त कालोनी विकसित की गई है। यह कॉलोनी शहर के रेवाडीह नेशलन हाईवे जीई रोड़ से मात्र 300 मीटर की दूरी, मां पाताल भैरवी मंदिर से मात्र 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से नया बस स्टैण्ड ढाई किलोमीटर और रेलवे स्टेशन 3.50 किलोमीटर। की दूरी पर स्थित है। कॉलोनी में बच्चों के लिए प्लेग्राउण्ड, गार्डन, स्टिल्ट पार्किंग, लिफ्ट, चौड़ी सड़क सहित अन्य सुविधाएं है। साथ ही बाउंड्रीवॉल, सीसीटीवी और गार्ड रूम से पूर्णतया सुरक्षित है।
अटल विहार योजना के तहत राजनांदगांव शहर के आशा नगर में 1.57 एकड़ भूमि पर विभिन्न आय वर्गों के लिए मकान बनाया जाएगा। जिसमें एमआईजी भवन 32 नग, एलआईजी भवन 48 नग, एवं ईडब्ल्यूएस भवन 16 नग बनाया जायेगा। जिसके तहत एमआईजी भवन (2-बीएचके) जिनकी कुर्सी क्षेत्रफल 800.32 वर्गफीट एवं राशि 22.30 लाख रूपए है। हितग्राही 2.30 लाख रूपए में पंजीयन कर सकते है। जिसमें 11*12 फीट का दो बेडरूम एक में बॉलकनी अटैच, 12*18 फीट का हॉल, 8*10 फीट का किचन, दो टायलेट-बाथ अटैच एवं कॉमन रहेगा। एलआईजी भवन (2-बीएचके) जिनकी कुर्सी क्षेत्रफल 622.24 वर्गफीट एवं राशि 17.40 लाख रूपए है। 3 से 6 लाख रूपए तक आय वर्ग के हितग्राही 50 हजार रूपए में पंजीयन कर सकते है। जिसमें दो बेडरूम 10*11 फीट में बालकनी अटैच, हॉल 10*15 फीट, किचन 7*8 फीट अटैच वॉस ऐरिया एवं टायलेट-बाथ एवं ईडब्ल्यूएस भवन (1-बीएचके) जिनकी कुर्सी क्षेत्रफल 405 वर्गफीट एवं राशि 9.50 लाख रूपए है। 3 लाख से कम आय वर्ग के हितग्राही मात्र 25 हजार रूपए में पंजीयन करा सकते है। जिसमें बेडरूम 1039.50 फीट बालकनी अटैच, हॉल 1139.50 फीट, किचन 636 फीट अटैच वॉस ऐरिया एवं टायलेट-बाथ रहेगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की वेबसाईट www.cghb.gov.in से पंजीयन कर सकते है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग राजनांदगांव जीई रोड नया बस स्टैण्ड व्यवसायिक परिसर प्रथम तल राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
  • Related Posts

    वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      रायपुर, 24 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण…

    Read more

    1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

      ग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का संदेश केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भी की मानव श्रृंखला…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश