Ro no D15139/23

दीनदयाल आवास योजना अंतर्गत कौरिनभाठा में निर्मित एलआईजी (जी+3) प्रकोष्ठ भवनों के लिए पंजीयन प्रारंभ

 राजनांदगांव 27 फरवरी 2026। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना दीनदयाल आवास अंतर्गत राजनांदगांव शहर के कौरिनभाठा में कुल 792 आवास का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें 544 भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य पूर्ण कर हितग्राहियों को भवन आबंटित किया जा चुका है तथा सभी हितग्राही कालोनी में निवासरत है। शेष 248 भवनों का निर्माण किया जाना है, जिसमें से 112 एलआईजी (जी+3) प्रकोष्ठ भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। कालोनी से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर नेशलन हाईवे, 800 मीटर की दूरी पर कमला कॉलेज, 1.5 किलोमीटर की दूरी पर आम्बेडकर चौक स्थित है। समीप ही सृष्टि कालोनी, रिद्धी-सिद्धी कालोनी, आफिसर्स क्लब स्थित है। प्रस्तावित 112 एलआईजी (जी+3) प्रकोष्ठ भवन निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों के लिए बनाया जा रहा है, जिनकी वार्षिक आय 6 लाख रूपए या 6 लाख रूपए से कम होना चाहिए। इस भवन का मूल्य 11.20 लाख रूपए से 11.80 लाख रूपए है। एलआईजी भवन 2-बीएचके जिनकी सुपर बिल्टअप एरिया 661.202 वर्गफीट है, जिसमें दो बेडरूम 10*11 फीट में बालकनी अटैच, हॉल 10*15 फीट, किचन 7*8 फीट अटैच वॉस ऐरिया एवं टायलेट-बाथ होगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की वेबसाईट www.cghb.gov.in से पंजीयन कर सकते है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग राजनांदगांव जीई रोड नया बस स्टैण्ड व्यवसायिक परिसर प्रथम तल राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
  • Related Posts

    हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर लगा प्रतिबंध   रायपुर, 31 अगस्त 2026/दुर्ग जिले के हथखोज स्थित मेसर्स स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन कंपनी लिमिटेड में बीते 19 अगस्त…

    Read more

    TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया TIN पोर्टल का शुभारंभ*   *TIN पोर्टल से टिन संग्राहक जनजातीय हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी और उचित मूल्य*   *LME आधारित मूल्य निर्धारण…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात