Ro no D15139/23

होली पर्व को देखते हुए 3 एवं 5 मार्च को आयोजित स्थानीय परीक्षाएं संशोधन करने के निर्देश

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026/ होली पर्व के मद्देनजर  विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के समस्त अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय विद्यालयों (बोर्ड-सीजी, सीबीएसई, आईसीएसई) के प्राचार्यों/प्रधान पाठकों को निर्देश जारी किया गया है कि दिनांक 03 मार्च 2026 एवं 05 मार्च 2026 को विद्यालय स्तर से आयोजित की जाने वाली स्थानीय परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएं।

जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावक संघ द्वारा अवगत कराया गया था कि 04 मार्च 2026 को होली पर्व होने के कारण एक दिन पूर्व एवं एक दिन पश्चात आवागमन में कठिनाई की संभावना रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथियों में संशोधन का अनुरोध किया गया था।

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उक्त तिथियों में परीक्षाएं स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि संशोधित तिथियों की सूचना समय पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल

      लखनपुर निज निवास पर मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए कड़े निर्देश रायपुर, 07 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास…

    Read more

    सुशासन तिहार 2026ः वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़े मानपुर के किसान, मिट्टी परीक्षण से बढ़ेगी पैदावार उन्नत खेती के लिए मार्गदर्शन पाकर किसान लालजी यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

    अम्बिकापुर 07 मई 2026/  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ के तहत जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के प्रयास रंग…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…