Ro no D15139/23

होली से पहले किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात कृषक उन्नति योजनांतर्गत एकमुश्त धान की अंतर राशि का होगा भुगतान

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026/ होली पर्व से पूर्व जिले के किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा कल वर्चुअल माध्यम से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों के खातों में अंतरित किया जाएगा।

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित कृषक उन्नति योजना का मुख्य उद्देश्य फसल की लागत में कमी लाकर किसानों की आय में वृद्धि करना एवं कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित करना है। कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति क्विंटल 731 रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले की 39 प्राथमिक साख समितियों एवं 54 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 52,553 किसानों से 32,54,445.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

समर्थन मूल्य 2,369 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को 77,0978.16 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 23,7899.97 लाख रुपये की अंतर राशि किसानों को प्रदान की जाएगी।

विकासखंडवार किसानों को मिलेगा लाभ
अम्बिकापुर दृ 9,223 किसान, कुल 17,423.07 लाख रुपये।
लखनपुर दृ 11,493 किसान, कुल 20,282.10 लाख रुपये।
उदयपुर दृ 5,043 किसान, कुल 8,697.05 लाख रुपये।
लुण्ड्रा दृ 7,280 किसान, कुल 13,623.36 लाख रुपये।
सीतापुर दृ 9,387 किसान, कुल 20,706.15 लाख रुपये।
बतौली दृ 5,388 किसान, कुल 10,175.08 लाख रुपये।
मैनपाट दृ 4,739 किसान, कुल 9,981.01 लाख रुपये।

कृषि विभाग ने बताया कि जिला स्तरीय कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान से किसानों के  खाते में अंतरित करेंगे।

  • Related Posts

    खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल्स में आत्मनिर्भरता से मजबूत होगी भारत की आर्थिक और सामरिक शक्ति*   *छत्तीसगढ़ के 5 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की हो रही नीलामी, मुख्यमंत्री ने निवेशकों से…

    Read more

    रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प

    *पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन*   रायपुर, 31 अगस्त 2026/ रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब एक नए और आकर्षक स्वरूप में पुनर्विकसित…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात