Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना बनी संबलः बूँदकुंवर को हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से मिल रहा सहारा

कोरबा, 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) 
 कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाले एक हजार रुपये से उन्हें न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
पति के निधन के बाद बूँदकुंवर ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने जीवन की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाया। वह अपने बेटे और बहू के साथ सादगीपूर्ण जीवन जी रही हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी कई बार चुनौती बन जाता था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना उनके लिए सहारा बनकर सामने आई है।
बूँदकुंवर बताती हैं कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। कभी दवा लेने में, तो कभी घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि उनके लिए उपयोगी साबित होती है।
वे कहती हैं, हर महीने मिलने वाली यह राशि मेरे लिए बहुत मददगार है। इससे मुझे अपनी जरूरतों के लिए किसी पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता।
बूँदकुंवर के जीवन में सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना पक्का घर बनवाया है, जिससे अब उनके सिर पर सुरक्षित छत है। वहीं महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके दैनिक जीवन में अतिरिक्त सहारा प्रदान कर रही है।
आज बूँदकुंवर अपने बेटे-बहू के साथ गांव में संतोषपूर्ण जीवन व्यतीत कर रही हैं। वह कहती हैं कि सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को वास्तविक लाभ मिल रहा है।
  • Related Posts

    बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का होगा कायाकल्प

    एनएमडीसी नगरनार और जगदलपुर नगर निगम के बीच हुआ एमओयू, सीएसआर से मिलेंगे 50 लाख रुपए*   *पहले चरण के लिए 20 लाख रुपए जारी, जलकुंभी हटाकर सरोवर को मिलेगा…

    Read more

    हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर लगा प्रतिबंध   रायपुर, 31 अगस्त 2026/दुर्ग जिले के हथखोज स्थित मेसर्स स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन कंपनी लिमिटेड में बीते 19 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात