Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा में ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण

कोरबा, 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) 
कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार के बजट में कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। वेबिनार का प्रसारण सुबह 11ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रगतिशील किसान तथा महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता रही।
वेबिनार के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। उन्होंने अपने संदेश में कृषि क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते उपयोग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए बजट में किए गए महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आधुनिक तकनीक और नवाचार किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस. पी. सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बजट की नई नीतियों का लाभ तभी मिल सकेगा, जब किसान इन योजनाओं और तकनीकों के प्रति जागरूक होकर उन्हें अपनाएंगे। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया। मत्स्य विज्ञान की विशेषज्ञ श्रीमती सुलोचना भुइयां ने मछली पालन और नील क्रांति की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। मृदा वैज्ञानिक श्री डी. के. तँवर ने मिट्टी परीक्षण और संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में बताया। कीट वैज्ञानिक श्री एम. एस. उर्रे ने फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी, वहीं उद्यानिकी विशेषज्ञ श्रीमती अर्चना कुर्रे ने किसानों को फल एवं सब्जियों की उच्च मूल्य वाली खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित

    शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि पीढ़ी का निर्माता- रामविचार नेताम*   रायपुर, 05 सितंबर 2026/ कृषि विकास एवं कल्याण, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री…

    Read more

    झीरम मामले में आया फैसला न्यायपालिका की निष्पक्षता और एनआईए की सशक्त जाँच का परिणाम : किरण देव

      *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एनआईए कोर्ट के फैसले का स्वागत कर सवाल दागा : भूपेश बघेल स्पष्ट करें, जेब में कौन-सी पर्ची लेकर घूमते थे?* *लोकतंत्र के इतिहास के…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात