Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बालोद की रोहनी बनीं उद्यमिता की मिसाल

महतारी वंदन योजना से बदली रोहनी की जिंदगी, संघर्ष से स्वावलंबन तक की प्रेरक कहानी

रायपुर, 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर संचालित महतारी वंदन योजना आज हजारों महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की नई राह खोल रही है। बालोद जिले के ग्राम खैरडीह की श्रीमती रोहनी पटेल की कहानी इसी परिवर्तन की एक प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बीच इस योजना से मिली सहायता को अवसर में बदलकर अपने जीवन को नई दिशा दी है।

रोहनी पटेल का जीवन लंबे समय तक संघर्षों से भरा रहा। पति की असमय मृत्यु के बाद उनके सामने परिवार की जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ आ गया। घर में वृद्ध सास की देखभाल और कॉलेज में पढ़ रहे दो बच्चों के भविष्य की चिंता ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया। सीमित संसाधनों और आय का कोई स्थायी साधन न होने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद रोहनी ने हिम्मत नहीं हारी और बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ संघर्ष करती रहीं।

इसी दौरान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। एकीकृत बाल विकास परियोजना देवरी के माध्यम से उन्हें योजना का लाभ मिलने लगा और हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि ने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया। रोहनी ने इस राशि को केवल घरेलू खर्चों में खर्च करने के बजाय इसे भविष्य के लिए निवेश के रूप में देखने का निर्णय लिया।

लगातार छह से सात महीनों तक प्राप्त हुई किस्तों को उन्होंने सावधानीपूर्वक संचित किया और उसी संचित राशि से अपने खेत में सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया। उन्होंने बीज, खाद और आवश्यक कृषि उपकरणों की व्यवस्था की और पूरे समर्पण के साथ खेती में जुट गईं। उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आया और खेत में उगी ताजी सब्जियों ने उनके जीवन में नई उम्मीदों का संचार कर दिया।

आज रोहनी पटेल अपने खेत में विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाकर आसपास के ग्रामीण बाजारों में बेच रही हैं। इस कार्य से उन्हें नियमित और सम्मानजनक आय प्राप्त हो रही है। सब्जी विक्रय से होने वाली आय से वे अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को सहजता से पूरा कर पा रही हैं। उनके बच्चों की कॉलेज की पढ़ाई भी बिना किसी बाधा के जारी है और वे अपनी वृद्ध सास की सेवा-देखभाल भी अच्छे से कर रही हैं। महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने रोहनी के जीवन में केवल आर्थिक संबल ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और उद्यमी बनने की प्रेरणा भी प्रदान की है। आज वे अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी हैं।

रोहनी पटेल ने इस परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में नया आत्मविश्वास जगाया है और अब वे सम्मान के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर पा रही हैं। प्रदेश सरकार की यह योजना आज छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए केवल एक वित्तीय सहायता ही नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान की मजबूत नींव बन चुकी है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

  • Related Posts

    ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय*   *मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम