Ro no D15139/23

जिले के सभी ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया

अम्बिकापुर 07 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की भांति इस माह की 7 तारीख को  चावल महोत्सव के साथ “रोजगार दिवस“ और “आवास दिवस“ का आयोजन किया गया ।

इस अवसर योजना से संबधित महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया जिसमें प्रमुख रुप से आजीविका डबरी के लाभ के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा आवास की लंबित किश्तें और महात्मा गांधी नरेगा की लंबित मजदूरी भुगतान की राशि की जानकारी ग्रामीणजनों को दी गई तथा युक्तधारा पोर्टल के तहत संतृप्तता आधारित शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों की आदर्श प्लानिंग, GAS login अप्रूवल ही VB-G RAM G के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई । साथ हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।

इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत अमलभिट्टी मे रोजगार दिवस  के साथ आवास दिवस और आवास चौपाल का भी आयोजन किया गया  उनको योजना की जानकारी दी गई साथ में जिनके द्वारा आवास निर्माण कार्य समय मे पूरा किया उनको  श्री फल देकर सम्मानित भी किया गयास

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के टोल फ्री नंबर 1800-233-1290 की जानकारी भी दी गई, ताकि हितग्राही अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संपर्क कर सकें।

इस अवसर पर जनपद सीईओ ,कार्यक्रम अधिकारी,  ब्लाक समन्यवक,  तकनीकी सहायक,ग्राम पंचायत के सचिव,सरपंच, उप सरपंच, रोजगार सहायक, महिला समूह की दीदी, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी