Ro no D15139/23

महानदी जल उपयोग पर ट्रिब्यूनल की बैठक, चेयरमैन बेला एम त्रिवेदी ने अधिकारियों से की चर्चा

धमतरी, 8 मार्च 2026// महानदी जल वितरण ट्रिब्यूनल की चेयरमैन बेला एम त्रिवेदी ने आज अपने धमतरी प्रवास के दौरान महानदी के जल उपयोग से संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की । इस दौरान उन्होंने धमतरी जिले सहित अन्य जिलों में महानदी के जल के उपयोग की स्थिति की बारीकी से जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में जल उपयोग, सिंचाई व्यवस्था और जल प्रबंधन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।

बैठक में ट्रिब्यूनल के सदस्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन एवं इंदरमीत कौर, उड़ीसा राज्य की टीम के सदस्य, उड़ीसा राज्य शासन एवं छत्तीसगढ़ राज्य शासन के सर्वोच्च अधिकारियों एवं सर्वोच्च न्यायालय के मान न्यायमूर्ति,जल संसाधन के सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो (IAS),कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रवास के दौरान चेयरमैन श्रीमती बेला एम त्रिवेदी एवं अन्य सदस्यों ने मां अंगारमोती मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा मिश्रा ने उन्हें मां अंगारमोती का छायाचित्र भेंट की।

इसके बाद ट्रिब्यूनल के सदस्यों ने गंगरेल बांध में बोटिंग का आनंद लिया। वहीं मुरुमसिल्ली बांध के निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बांध के निर्माण और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुरुमसिल्ली बांध लगभग 100 वर्ष से अधिक पुराना है और आज भी मजबूती से कायम है। यह एशिया का पहला सायफन आधारित बांध माना जाता है, जिसकी ट्रिब्यूनल सदस्यों ने सराहना की।
इस दौरान मुरुमसिल्ली बांध स्थित रेस्ट हाउस में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। जिसमें
सिहावा पर्वत पर स्थित श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली, जिले में उपलब्ध चावल की विभिन्न किस्में, पारंपरिक हरेली तिहार, काष्ठ शिल्प, माटी कला, जिले में स्थापित राइस मिल, गंगरेल बांध, मिनी गोवा, राजिम कुंभ तथा चंपारण की झलक प्रस्तुत की गई, जिसे ट्रिब्यूनल के सदस्यों ने रुचि के साथ देखा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने दल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किया ।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी