Ro no D15139/23

सूरज की रोशनी से चमका घर, बिजली बिल से मिली राहत

रायपुर, 9 मार्च2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले के लोगों के लिए राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बन रही है। इस योजना के तहत अब शहर ही नहीं, बल्कि गांवों के घर भी सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। इससे लोगों को बिजली बिल से राहत मिलने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है।

मुंगेली विकासखंड के ग्राम रोहराखुर्द निवासी केशव सिंह राजपूत ने योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर 2 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया है। पहले उनके घर में बिजली आपूर्ति अनियमित रहती थी और हर महीने बिजली बिल भी ज्यादा आता था। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और सब्सिडी के साथ सोलर सिस्टम लगवाया।

अब उनके घर में नियमित बिजली मिल रही है और बिजली बिल की चिंता भी खत्म हो गई है। केशव सिंह कहते हैं कि यह योजना न केवल आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि लोगों को स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के लिए भी प्रेरित कर रही है।

योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 1 किलोवाट सोलर सिस्टम पर 45 हजार रुपए, 2 किलोवाट पर 90 हजार रुपए और 3 किलोवाट या अधिक क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर 1.08 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए बैंक के माध्यम से आसान किश्तों में ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आम लोगों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना आसान हो गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

      सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी *छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने…

    Read more

    मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना

      वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के साथ आर्थिक संबल, 5,964 श्रमिकों को 53.91 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान धमतरी 01 सितंबर2026// “काम किया, मेहनत की…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार