Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को दी सुरक्षा

रायपुर, 9 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल बनकर सामने आ रही है। इस योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवार के भविष्य को भी बेहतर बना रही हैं।

मुंगेली जिले की सुनीता साहू इसकी एक मिसाल हैं। सुनीता अपने क्षेत्र में एक छोटा फैंसी स्टोर संचालित करती हैं। पहले सीमित संसाधनों के कारण उन्हें अपने व्यवसाय को बढ़ाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता ने उनके लिए नई संभावनाएं खोल दी हैं।

सुनीता बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि से वे अपने स्टोर के लिए नए-नए सामान खरीदती हैं। इससे दुकान में ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलने लगे हैं और बिक्री भी बढ़ी है। धीरे-धीरे उनका छोटा कारोबार अब बेहतर तरीके से आगे बढ़ रहा है। सुनीता केवल व्यवसाय ही नहीं बढ़ा रहीं, बल्कि अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी कदम उठा रही हैं। फैंसी स्टोर से होने वाली आय का एक हिस्सा वे नियमित रूप से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी के खाते में जमा करती हैं, ताकि उसकी शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सुनीता का कहना है कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक मदद के साथ आत्मविश्वास भी दिया है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल