Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से बंसीबहार में लौटी रोशनी

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जशपुरनगर 10 मार्च 2026 /  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर विकासखंड कांसाबेल के बंसीबहार टोली में खराब ट्रांसफार्मर के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति को पुनः बहाल कर दिया गया है। बिजली संकट का सामना कर रहे मुहल्लेवासियों को इससे बड़ी राहत मिली है। समस्या का त्वरित समाधान होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। विकासखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा के सरपंच ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि बंसीबहार टोली में स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे मुहल्लेवासियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विद्युत विभाग द्वारा तत्काल पहल करते हुए बंसीबहार में खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से पुनः प्रारंभ हो गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। विशेष रूप से बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी