Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, कलेक्टर ने बच्चों से किया संवाद

धमतरी, 11 मार्च 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज सुबह नगर निगम क्षेत्र के जालमपुर और साल्हेवार स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता, साफ-सफाई और केंद्र के रखरखाव की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
कलेक्टर ने बच्चों का वजन और ऊंचाई मापन, कुपोषित बच्चों की स्थिति तथा पोषण ट्रैकिंग की जानकारी ली और नियमित मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से गर्म भोजन की गुणवत्ता के बारे में चर्चा करते हुए बच्चों के पोषण स्तर पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके नाम और परिवार के बारे में पूछा तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के माध्यम से शरीर के अंगों, पारिवारिक संबंधों, ऋतु परिवर्तन और दैनिक जीवन से जुड़े व्यावहारिक ज्ञान की जानकारी दी जाए। उन्होंने केंद्र में संचालित गतिविधियों के टाइम-टेबल, बच्चों के प्रारंभिक ज्ञान स्तर और गतिविधि पुस्तिका के अनुरूप शिक्षण प्रक्रिया की भी समीक्षा की।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में वितरित किए जा रहे नाश्ता और भोजन, रेडी-टू-ईट सामग्री, पोषण ट्रैकर, उपस्थिति पंजी तथा उपलब्ध उपकरणों की स्थिति की भी जांच की। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित मॉनिटरिंग और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    कटिंग-पॉलिशिंग के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय बनेगा नॉलेज पार्टनर, ‘बस्तर ब्रांड’ को मिलेगा बढ़ावा   *कोरंडम से बस्तर को मिलेगी नई पहचान, खनन से मूल्य संवर्धन…

    Read more

    आयस्टर मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही टिकेश्वरी साहू, बिहान योजना ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

    रायपुर , 31 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात