Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जीवन दीप समिति की कार्यकारणी बैठक ली

*- जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज जिला चिकित्सालय में जीवन दीप समिति की कार्यकारणी बैठक ली। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में समिति द्वारा चिकित्सालय परिसर में संचालित दुकानों से लंबित बकाया किराया राशि की शीघ्र वसूली सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। किराया राशि जमा नहीं करने वाले दुकानों को 3 दिवस का नोटिस जारी करने कहा गया। 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में गर्भवती माताओं एवं एसएनसीयू एवं पीएनसी वार्ड में थ्री-सीटर वेटिग चेयर खरीदी किए जाने का निर्णय लिया गया।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने पूर्व जीवनदीप समिति की बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा। कलेक्टर ने प्रत्येक रविवार को स्त्रीरोग विशेषज्ञ के माध्यम से प्रसूति संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने, ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के लिए जीवनदीप समिति के माध्यम से तकनीशियन की भर्ती नियमानुसार पारदर्शितापूर्वक करने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नवीन मेजर ऑपरेशन थियेटर में आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का समिति द्वारा निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सायकल व वाहन स्टैंड हेतु पुन: निविदा जारी करने तथा मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सामग्रियों की खरीदी किये जाने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में कार्यरत विषय विशेषज्ञों से विशेष चर्चा कर मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, सिविल सर्जन सहित जीवन दीप समिति के पदाधिकारी, जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर लगा प्रतिबंध   रायपुर, 31 अगस्त 2026/दुर्ग जिले के हथखोज स्थित मेसर्स स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन कंपनी लिमिटेड में बीते 19 अगस्त…

    Read more

    TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया TIN पोर्टल का शुभारंभ*   *TIN पोर्टल से टिन संग्राहक जनजातीय हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी और उचित मूल्य*   *LME आधारित मूल्य निर्धारण…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात