Ro no D15139/23

नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने 12 मार्च को मूल्यांकन शिविर

राजनांदगांव 11 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) के निगमित सामाजिक दायित्व सीएसआर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को जबलपुर द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से जनपद पंचायत एवं नगर पालिक निगम राजनांदगांव के दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए गुरूवार 12 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक गांधी सभागृह राजनांदगांव में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया है।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने पात्रतानुसार दिव्यांगजनों एवं उनके पालकों से शिविर में शामिल होकर नि:शुल्क सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन शिविर में शामिल होने की अपील की है। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन व चिन्हांकन किया जाएगा तथा एलिम्को द्वारा मोटराइज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर चाईल्ड व एडल्ड, केचेस एल्बो, बैसाखी चार प्रकार, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, ब्रेल केन फोल्डिंग, ब्रेल किट, रोलेटर, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, शेल फोन, सुगम्य केन, जाय स्टीक व्हील चेयर, टीएलएम कीट, कैलीपर्स कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण पात्रतानुसार प्रदाय किया जाएगा। शिविर में 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन शिविर में शामिल होकर परीक्षण करा सकते है। दिव्यांगजनों को 22500 प्रतिमाह से कम का आय प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, आवास प्रमाण पत्र, यूडीआईडी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं मोबाईल नंबर अवश्य साथ लाने कहा गया है। विशेषज्ञों के मूल्यांकन अनुसार दिव्यांगता के अनुरूप लगने वाली उपकरण शीघ्र ही उपलब्ध कराया जा सकेगा।
क्रमांक 50 —————–

  • Related Posts

    धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

      *कृषि विभाग से मिले बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से एक एकड़ में तैयार हुई रागी की फसल* रायपुर, 18 अक्टूबर 2026/ सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम परसा…

    Read more

    बिहान’ की छांव और पक्के इरादों ने बदली तस्वीर मछली पालन से हर महीने 10 हज़ार रुपये की कमाई कर ‘लखपति दीदी’ बनीं सारंगढ़ की भुनेश्वरी

    *​ ​रायपुर,18 अक्टूबर 2026/ सीमित आर्थिक संसाधन और तंगहाली के बीच परिवार चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन जब बुलंद हौसलों को शासन की योजनाओं का संबल मिल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम