Ro no D15139/23

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त की राशि के रूप में जिले के 1 लाख 2 हजार 738 किसानों को 20.74 करोड़ रूपए का किया जाएगा भुगतान

राजनांदगांव 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे गुवाहाटी असम से आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त की राशि का आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 2 हजार 738 किसानों को 20.74 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा।
शासन के निर्देशानुसार 13 मार्च 2026 को किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर लाभार्थी किसानों की उपस्थिति में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण वेब कास्ट के माध्यम से किया जायेगा। जिले के किसान एवं नागरिक ब्रॉडकास्ट लिंक https://pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने किसानों एवं नागरिकों से किसान उत्सव दिवस को सफल बनाने के लिए मोबाईल, लेपटॉप से लिंक कनेक्ट कर एवं निकटतम कार्यक्रम में उपस्थित उपस्थित होने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा आजीविका के लिए केवल कृषि फार्म पर निर्भर रहने वाले देश के लघु, सीमांत तथा दीर्घ कृषकों को वर्षभर कृषि फार्म में कोई भी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वर्ष 2019 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरूआत की गई थी। इस योजना के माध्यम से किसानों को हर 3 माह में 2000 रूपए के मान से कुल 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है।
क्रमांक 51 —————–

  • Related Posts

    फिर हत्या :मेरे शहर को किसकी नजर लगी – कन्हैया

    असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद रायपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है ? कन्हैया रायपुर । राजधानी रायपुर में लगातार हो रही हत्याओं, सट्टे, अवैध शराब, गांजे…

    Read more

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

      ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई रायपुर. 31 अगस्त 2026. कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात