Ro no D15139/23

व्यावसायिक संस्थानों में कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस का उपयोग करने पर की गई कार्रवाई

*- 47 घरेलू गैस सिलेंडर किए गए जप्त*

राजनांदगांव 11 मार्च 2026। खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरूपयोग के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे घरेलू सिलेंडरों को जप्त किया गया। सहायक खाद्य अधिकारियों एवं खाद्य निरीक्षकों की संयुक्त जांच दल द्वारा कुल 15 संस्थानों का औचक निरीक्षण कर 47 घरेलू गैस सिलेण्डर को जप्त करने की कार्रवाई की गई। संयुक्त जांच दल द्वारा मानव मंदिर (तुलसीपुर), रेलवे स्टेशन स्थित अग्रवाल होटल, गुजरात इन, साकी पंजाबी होटल, राधे कृष्ण भोजनालय, राजा भोजनालय एवं गुरूद्वारा चौक स्थित पाठक भोजनालय व शुद्ध शाकाहारी भोजनालय का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही स्टेडियम रोड पर स्थित कोकास रेस्टोरेंट, ग्वालियर चाट, महेन्द्र चाट, श्रीनाथ पाव भाजी तथा उरईडबरी स्थित जाप ढाबा, फार्म टू टेबल और अनमोल पंजाबी ढाबा में भी कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को कई व्यावसायिक संस्थानों में कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस का उपयोग करने के संबंध में शिकायते मिल रही थी। कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस का उपयोग करना नियमों के विरूद्ध है और घरेलू उपभोक्ताओं की आपूर्ति को भी प्रभावित करता है। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

      *कृषि विभाग से मिले बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से एक एकड़ में तैयार हुई रागी की फसल* रायपुर, 18 अक्टूबर 2026/ सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम परसा…

    Read more

    बिहान’ की छांव और पक्के इरादों ने बदली तस्वीर मछली पालन से हर महीने 10 हज़ार रुपये की कमाई कर ‘लखपति दीदी’ बनीं सारंगढ़ की भुनेश्वरी

    *​ ​रायपुर,18 अक्टूबर 2026/ सीमित आर्थिक संसाधन और तंगहाली के बीच परिवार चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन जब बुलंद हौसलों को शासन की योजनाओं का संबल मिल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम