Ro no D15139/23

कबाड़ से सजा शिक्षा का संसार-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीदियों की रचनात्मकता ने पेश की अनूठी मिसाल

जगदलपुर, 17 मार्च 2026/ कम संसाधनों में भी अत्यंत आकर्षक सामग्री तैयार की जा सकती है, इस बात को तितली संस्था के सहयोग से आयोजित सहायक शिक्षण सामग्री प्रतियोगिताश् में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीदियों ने सच कर दिखाया है। कबाड़ से जुगाड़ की अवधारणा पर आधारित इस प्रतियोगिता में दीदियों ने अपनी सृजनशीलता का ऐसा परिचय दिया कि बेकार समझी जाने वाली वस्तुएं अनमोल शिक्षण टूल्स में तब्दील हो गईं। नो कॉस्ट-लो कॉस्ट के सिद्धांत को अपनाते हुए इन कार्यकर्ताओं ने पुराने गत्तों, खाली बोतलों, ढक्कनों और कागज के रद्दी टुकड़ों का उपयोग कर बेहद कम समय में आकर्षक शिक्षण सामग्री तैयार की।

कबाड़ से जुगाड़ पर आधारित शिक्षण सामग्री तैयार करने वाले पुसपाल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमबत्ती नाग और चिचालगुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमुना दरियो कहती हैं यह स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों कैसा बेहतर उपयोग कर सकते हैं इस दिशा में हम सभी मिलकर प्रयास किए हैं जो नौनिहालों को प्रेरक ढंग से लाभान्वित करने की सकारात्मक पहल है।

इस नवाचार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए कठिन लगने वाले विषयों को समझना और भी सुलभ हो जाएगा। इन हस्तनिर्मित खिलौनों और चार्ट्स के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में रंगों की पहचान, गिनती का जादू और बुनियादी आकारों की समझ विकसित कर सकेंगे। प्रतियोगिता के दौरान यह स्पष्ट दिखा कि प्रभावी शिक्षण के लिए महंगे आधुनिक उपकरणों की नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और रचनात्मक सोच की आवश्यकता होती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीदियों का यह जज्बा न केवल शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि संकल्प दृढ़ हो, तो शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। तितली संस्था और इन कर्मठ दीदियों का यह साझा प्रयास नन्हें नौनिहालों के भविष्य को गढ़ने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

  • Related Posts

    बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

    *दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं रहना पड़ता दूसरों पर निर्भर*   रायपुर, 29 सितंबर 2026/ शासन की दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं जरूरतमंदों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर…

    Read more

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी

    रायपुर, 29 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु आज पुनरीक्षण कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग