Ro no D15139/23

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल का छत्तीसगढ़ प्रवास

 गिल ने रामकृष्ण हॉस्पिटल घटना में मृतक के परिजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना
घटना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

रायपुर, 19 मार्च 2026। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हरदीप सिंह गिल ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बीएसयूपी कॉलोनी, सिमरन सिटी संतोषी नगर पहुंचकर रामकृष्ण अस्पताल में हुई घटना के मृतक श्री गोविंद सेंदरे के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतक घटना के दिन अस्पताल में सफाई कार्य के लिए गया था। इस पर श्री गिल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग उन सभी सफाई कर्मचारियों के साथ चाहें वह नियमित हों या ठेका प्रणाली के अंतर्गत कार्यरत हो उनके हितों के लिए कार्य करता है और परिजन अपनी बात आयोग तक रख सकते हैं।

इसके पश्चात श्री गिल ने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली, विशेष रूप से गैस रिसाव की स्थिति एवं उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों के बारे में पूछताछ की।

निरीक्षण के दौरान श्री गिल ने कहा कि मैनुअल स्कैवेंजिंग पर पूर्णतः प्रतिबंध है और इस प्रकार के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सीवरेज एवं सफाई कार्यों के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों और उपकरणों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन किया जाना अनिवार्य है।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, निगम उपायुक्त श्री विनोद पांडेय, सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी