Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प ळव्ज् पोर्टल में अधिकारियों और कर्मचारियों को पंजीयन करके 3 कोर्स पूरा करके प्रमाण पत्र प्राप्त करने के दिए निर्देश सभी कार्यालयों में ई ऑफिस का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश विघुत विभाग को घर घर में स्मार्ट मीटर लगाने में प्रगति लाने के निर्देश

 

जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री  जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और टीएल के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लोगों को देने के लिए कहा है। और घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के  दिए गए लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प ळव्ज् पोर्टल में अपना पंजीयन करवाने के निर्देश दिए हैं और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन कोर्स पूरा करके प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन कोर्स अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने ई ऑफिस के संचालन की प्रगति की समीक्षा की और सभी विभागों के अधिकारियों को ई ऑफिस के माध्यम से ही फाइल भेजने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को हितग्राहियों के घरों की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त लाभ देने के भी निर्देश दिए हैं।
इस योजना के तहत लोगों को सब्सिडी और कम ब्याज पर लोन की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान जल संरक्षण संवर्धन के लिए सभी अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों और निजी भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए कहा है।
इसके माध्यम से घर या इमारतें की छत पर बारिश का पानी एकत्र किया जाता है।
उन्होंने कहा जहां पानी निकासी की सुविधा है उन स्थानों पर सोखता गढ्ढा बनाकर जल संरक्षण संवर्धन के तहत बेहतर कार्य किए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    बस्तर के होनहारों के लिए सुनहरा अवसर प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

      जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है।…

    Read more

    छापर भानपुरी में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में मंगलवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एकीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे