Ro no D15139/23

जन्म-मृत्यु पंजीयन में देरी पर सख्ती हड़ताल अवधि के लंबित प्रकरण 31 मार्च तक निपटाने के निर्देश

 जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय जशपुर के उप संचालक एवं जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर को पत्र जारी कर जन्म-मृत्यु पंजीयन में हो रही देरी पर ध्यान आकर्षित की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि सीएमएचओ के अधीनस्थ सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों के रजिस्ट्रार/उप रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) द्वारा माह अगस्त 2025 से सितम्बर 2025 की हड़ताल अवधि के दौरान हुई जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं के विलंबित पंजीयन की प्रक्रिया अत्यंत धीमी गति से संपादित की जा रही है। नियमानुसार संस्थागत जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं का निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन संबंधित संस्था प्रभारी की जिम्मेदारी होती है तथा सामान्य स्थिति में विलंब पंजीयन की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। हालांकि हड़ताल के कारण उत्पन्न विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विलंब पंजीयन की अनुमति प्रदान की जा रही है।

इस संबंध में उप संचालक एवं जिला रजिस्ट्रार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधीनस्थ पंजीयन इकाइयों को तत्काल निर्देशित किया जाए कि हड़ताल अवधि के लंबित जन्म एवं मृत्यु पंजीयन प्रकरणों को 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन कर पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के पश्चात इस संबंध में किसी भी प्रकार का विलंबित पंजीयन आदेश जारी नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग से अपेक्षा की है कि वे लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर पंजीयन प्रक्रिया को सु-व्यवस्थित और समयबद्ध बनाएं, ताकि नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध हो सकें।

  • Related Posts

    दिव्यांगता पर प्रतिभा की जीत: धमतरी के सत्यांशु बने स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 टीम के मेडल विजेता अंतरराष्ट्रीय मंच पर धमतरी का गौरव बढ़ाने वाले सत्यांशु दीप को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दी बधाई

    स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीताकर जिले, प्रदेश और देश का बढ़ाया मान धमतरी, 18 जुलाई 2026/धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

    रायपुर 17 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण