Ro no D15139/23

नशे के खिलाफ साइकिल पर जंग : धमतरी के तुलसीराम निकले नेपाल

धमतरी, 27 मार्च 2026/जब इरादे मजबूत हों, तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही जज़्बा लेकर धमतरी जिले के छोटे से ग्राम चर्रा (कुरुद) के 35 वर्षीय युवा तुलसीराम साहू एक बार फिर समाज को नई दिशा देने निकल पड़े हैं। उनके हाथों में साइकिल की हैंडल है, लेकिन दिल में एक बड़ा सपना—नशामुक्त समाज का निर्माण।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की प्रेरणा और समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में तुलसीराम नेपाल स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास डेरा की ओर अपनी लंबी यात्रा पर रवाना हुए। इस प्रेरणादायक सफर को हरी झंडी दिखाकर जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर ने रवाना किया। उन्होंने तुलसीराम से आत्मीय बातचीत कर उनके हौसले को और मजबूती दी और सुरक्षित व सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
यह यात्रा सिर्फ किलोमीटरों की दूरी तय करने के लिए नहीं है, बल्कि उन युवाओं तक संदेश पहुंचाने का एक प्रयास है, जो नशे की गिरफ्त में अपनी जिंदगी खो रहे हैं। तुलसीराम का मानना है कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को अंदर से खोखला कर देता है।
उनकी यह राह आसान नहीं है, लेकिन उनके कदमों में ठहराव नहीं है। इससे पहले भी तुलसीराम ने कई ऐतिहासिक यात्राएं की हैं—
वर्ष 2020 में नारी सम्मान के लिए दल्लीराजहरा से दिल्ली तक साइकिल यात्रा,
2024 में धमतरी से अयोध्या तक नशामुक्ति का संदेश और 2025 में पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान व हरियाणा जैसे राज्यों में लंबा भ्रमण।
हर यात्रा के साथ उनका उद्देश्य और मजबूत होता गया है—समाज को जागरूक करना, युवाओं को सही राह दिखाना।
रवाना होते समय तुलसीराम की आंखों में उम्मीद थी और शब्दों में दृढ़ता—
“मैं चाहता हूं कि कोई भी युवा नशे की वजह से अपना भविष्य बर्बाद न करे। अगर मेरी इस यात्रा से एक भी जीवन बदलता है, तो यह सफर सफल होगा।”

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग