Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया ओवर द काउंटर हेल्प डेस्क का उद्घाटन छत्तीसगढ़ में अब फिजिकल चालान बंद

डिजिटल ई-चालान से ही होगा भुगतान

जगदलपुर, 1 अप्रैल 2026/ प्रदेश में वित्तीय व्यवस्था को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की दिशा में आज एक नई शुरूआत हुई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज जिला कोषालय में विशेष ओवर द काउंटर हेल्प डेस्क का विधिवत उद्घाटन किया, ताकि डिजिटल बदलाव के इस दौर में आम नागरिकों और स्टैंप वेंडरों को किसी भी प्रकार की तकनीकी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस काउंटर की शुरुआत के साथ ही शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बुधवार 1 अप्रैल 2026 से पुराने भौतिक चालान पूरी तरह अमान्य हो गए हैं और अब केवल ई-कोष पोर्टल के माध्यम से जनरेट किए गए ई-चालान ही स्वीकार किए जाएंगे। उद्घाटन के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यह हेल्प डेस्क नागरिकों के लिए मार्गदर्शन केंद्र के रूप में कार्य करेगी, जहाँ पोर्टल पर पंजीकरण से लेकर बैंक में राशि जमा करने तक की पूरी प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया जाएगा।

वित्त विभाग के आदेशानुसार शुरू हुई इस नई व्यवस्था के तहत अब नागरिकों को ीजजचेरूध्ध्मबींससंदण्बहण्हवअण्पदध् पर लॉगिन कर अपना चालान स्वयं तैयार करना होगा। कलेक्टर द्वारा शुरू की गई इस हेल्प डेस्क की भूमिका इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अब चालान जनरेट करने के बाद बैंक में राशि जमा करने के लिए केवल 7 दिनों का समय मिलेगा, जिसके बाद चालान स्वतः निरस्त हो जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए हर चालान पर एक यूनिक टीआरएन (रेफरेंस नंबर) दर्ज होगा, जिससे भुगतान की स्थिति को रियल-टाइम ट्रैक किया जा सकेगा। वर्तमान में यह सुविधा भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक की शाखाओं में प्रभावी है।

इस डिजिटल बदलाव और हेल्प डेस्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य मैन्युअल त्रुटियों को शून्य करना और राजस्व संग्रहण की गति को बढ़ाना है। कलेक्टर ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों और विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे इस नई प्रणाली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। अब आम जनता को कतारों और कागजी जटिलताओं से मुक्ति मिलेगी, क्योंकि बैंक में राशि जमा होते ही इसकी जानकारी सीधे ऑनलाइन माध्यम से कोषालय तक पहुँच जाएगी।

  • Related Posts

    रंगोली में सजे राष्ट्रप्रेम के रंग, विद्यार्थियों ने दिया सेवा और एकता का संदेश

      एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा और नेवसा में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर आकर्षक रंगोली का प्रदर्शन रायपुर, 29 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान:किताबों से आगे संवाद की तैयारी, छात्रावासों में ऑनलाइन इंग्लिश स्पीकिंग क्लास से बढ़ रहा बच्चों का आत्मविश्वास

      कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और सीईओ जयंत नाहटा की पहल से छात्रावास स्तर पर नियमित अंग्रेजी संवाद कक्षाओं का संचालन धमतरी, 29 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग