Ro no D15139/23

सेना भर्ती पंजीकरण की तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं आवेदन अग्निवीर एवं स्थायी कैडर पदों के लिए युवाओं को मिला अतिरिक्त अवसर, पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर जोर

जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इससे इच्छुक एवं योग्य युवाओं को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार विभिन्न पदों की पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत अग्निवीर श्रेणी में अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (दसवीं), ट्रेड्समैन (आठवीं) तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार (सेना शिक्षा) एवं धर्म शिक्षक के पदों के लिए भी पंजीकरण किया जा रहा है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट) के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है, जिससे वे देश सेवा के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!