Ro no D15139/23

पार्लर जैसा निखार अब घर बैठे! आज ही ट्राई करें ये मैजिकल फ्रूट मास्क, लौट आएगा ग्लो

Beauty Tips: गर्मियों का मौसम जैसे ही आता है हमें स्किन से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स से जूझना पड़ जाता है. तेज धूप, लगातार बहता पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से स्किन बुरी तरकी से टैन और डैमेज हो जाती है. जब ऐसा होता है तो हम महंगे ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स की तरफ जाना शुरू कर देते हैं. लेकिन हर बार यह पॉसिबल भी नहीं होता कि आप पार्लर जाएं और इतने पैसे खर्च कर सकें. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम होती है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको घर पर ही बने कुछ आसान और नेचुरल फ्रूट फेशियल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और हाइड्रेटेड बनाकर रख सकेंगे. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

ग्लोइंग स्किन के लिए पपीते का फेशियल

आपकी स्किन के लिए पपीते को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें कुछ एंजाइम्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन से डेड सेल्स को हटाकर उसे ग्लोइंग बना देते हैं. इसके लिए आपको एक पके हुए पपीते को अच्छे से मैश कर लेना है और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लेना है. 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर फ्रेश पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें. रेगुलर इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट और क्लियर बनती है.

ठंडक और हाइड्रेशन के लिए तरबूज का फेशियल

तरबूज की खासियत होती है कि उसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ऐसे में इसका इस्तेमाल स्किन को अंदर से हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको जरूर करना चाहिए. इसके लिए आपको सबसे पहले तरबूज का रस निकाल लेना है और फिर उसमें थोड़ा सा शहद मिला लेना है. अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लें. जब आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करेंगे तो आपकी स्किन को ठडक मिलेगा और साथ ही मॉइस्चर भी बरकरार रहेगा.

ड्राय स्किन के लिए केले और शहद का फेशियल

अगर आपकी स्किन हमेशा ड्राई रहती है, तो आपको अपने चेहरे पर केले और शहद के फेशियल का इस्तेमाल करना चाहिए. यह आपकी स्किन के लिए सबसे बेस्ट चॉइस है. इसके लिए सबसे पहले केले को मैश कर लें और फि उसमें एक चम्मच शहद मिला लें. अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. यह आपकी स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करता है और उसे सॉफ्ट भी बनाता है.

  • Related Posts

    केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

    Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

    Read more

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार