Ro no D15139/23

आपकी बर्बादी का कारण बन सकती हैं ये 4 गलतियां, सफल होना है तो कभी न भूलें ये बातें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. उनकी कही गयी बातें आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. कहा जाता है अगर आप एक सफल और समृद्ध जीवन की चाहत रखते हैं तो आपको चाणक्य की बताई बातों का पालन जरूर करना चाहिए. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कुछ ऐसी गलतियों का भी जिक्र किया है जिनकी वजह से आपकी जिंदगी जिंदगी बर्बाद भी हो सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आप इन्हें अपनी जिंदगी में दोहराने से बचे रहें. तो चलिए जिंदगी को बर्बाद कर देने वाली इन गलतियों के बारे में जानते हैं.

किसी भी काम को बाद के लिए टालने की आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति के लिए समय से ज्यादा कीमती और कुछ भी नहीं है. अगर आपके हाथ से समय एक बार चला जाए तो यह आपको कभी दोबारा वापस नहीं मिल सकता है. ऐसे में जब आप आज के काम को कल के लिए टालते हैं, तो आपको जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती है. चाणक्य के अनुसार हर एक इंसान को अपने समय की कद्र करनी चाहिए. चाहे बात पढ़ाई करने की हो या फिर किसी भी अन्य काम की, आपको हर एक काम को उसके सही समय पर खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए.

परिवार और दोस्तों को नजरअंदाज करने की गलती

चाणक्य नीति के अनुसार एक इंसान कभी भी अकेले खुश नहीं रह सकता है. चाणक्य कहते हैं कि हमारे रिश्ते और हम जिस समाज में रहते हैं, वही हमारी असली ताकत साबित होते हैं. अगर आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को समय नहीं देते हैं, तो जरूरत या फिर मुसीबत के समय बिलकुल ही अकेले पड़ जाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपको कभी भी अपने रिश्तों में दूरी या फिर गलतफहमी को बढ़ने का मौका नहीं देना चाहिए. आपको हमेशा उन लोगों के लिए समय निकालना चाहिए जो आपके अपने हैं.

नयी चीजें सीखने में शर्म करने की गलती

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान की बर्बादी उस समय शुरू हो जाती है जब वह नयी चीजें सीखना बंद कर देता है. चाणक्य कहते हैं कि किसी भी इंसान की सबसे बड़ी ताकत उसके अंदर मौजूद ज्ञान ही होता है. यह एक ऐसी चीज है जो आपको हर कठिन समय से बाहर निकाल सकता है. चाणक्य नीति के अनुसार कभी भी एक व्यक्ति को यह नहीं समझना चाहिए कि उसे सबकुछ ही आता है. आपको जीवन के हर कदम पर कुछ न कुछ सीखते रहने की कोशिश करनी चाहिए. इसके अलावा आपको सिर्फ अपनी नहीं बल्कि दूसरों की गलतियों और एक्सपीरियंस से भी सीखने की कोशिश करनी चाहिए.

अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अक्सर हम अपने जीवन को बेहतर बनाने और पैसे कमाने के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. यह आपकी सबसे बड़ुी गलतियों में से एक है जो आपको बर्बाद भी कर सकती है. चाणक्य के अनुसार अगर आप बीमार रहते हैं, तो कभी भी जीवन में मिल रही खुशियों का आनंद नहीं उठा पाएंगे. इसके अलावा सेहत खराब होने की वजह से आप तरक्की भी नहीं कर पाते हैं.

  • Related Posts

    केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

    Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

    Read more

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?