Ro no D15139/23

कलेक्टर ने संकल्प शिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे बच्चों से की चर्चा कलेक्टर ने बच्चों से कहा तैयार ऐसी करो की भारत के प्रसिद्ध शासकीय इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेज में मिले प्रवेश

 गर्मी की छुट्टी में बच्चों को घर न भेजकर परीक्षा की तैयारी में फोकस करने के निर्देश
कड़ी मेहनत, और अनुशासन से बच्चों का संवर जाएगा भविष्य

जशपुरनगर 08 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने बुधवार को संकल्प शिक्षण संस्थान का निरीक्षण करके बच्चों के शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली।
उन्होंने बच्चों से JEE और नीट प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की जानकारी ली और विघार्थियों को कड़ी मेहनत करके भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेज में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किए।

कलेक्टर ने कहा अच्छी इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कालेज में प्रवेश मिलने से जॉब के अच्छे अवसर मिलते हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर  प्रशांत कुशवाहा, संकल्प के प्राचार्य  विनोद गुप्ता आर ई एस के एसडीओ   अमित देव सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने संकल्प के शिक्षकों को प्रत्येक सप्ताह बच्चों का टेस्ट लेने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ाई में कहीं समस्या आ रही है तो उनका डाउट क्लीयर करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे बच्चों को कहा कि अच्छी तैयारी करें जिससे सभी  बच्चों का शासकीय कालेज में प्रवेश मिल जाए।
उन्होंने शिक्षकों एनसीईआरटी के पुस्तक और प्रैक्टिस पेपर हल भी करवाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा की गर्मी की छुटियां में बच्चों को परीक्षा की तैयारी करवाए अनावश्यक छुट्टियों में घर भेजकर उनका समय न गवाएं
पालकों को भी समझाने के निर्देश दिए हैं तीज त्यौहार में बच्चों को घर बुलाकर उनका समय खराब न करें।
कलेक्टर ने कहा कि बच्चे एक बार मेहनत करके  JEE और NET निकाल लेंगे तो बच्चों का भविष्य बन जाएगा।
कलेक्टर ने शिक्षकों को पुराने 9 से 10 वीं कक्षा के गणित, विज्ञान विषयों का भी रिवीजन करवाने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोई भी विषय न छुट पाए ।
कलेक्टर ने बच्चों को ग्रुप स्टडी, लाइब्रेरी का उपयोग करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया और बच्चों के लिए पर्याप्त पुस्तक रखने के निर्देश दिए ।
उन्होंने खराब कम्प्यूटर और पंखा लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी