Ro no D15139/23

कलेक्टर ने नव संकल्प शिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण पीएससी,व्यापम और सहायक शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे विघार्थियों से की बात

 भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
स्मार्ट बोर्ड और क्लास रूम के बिजली, पंखा ठीक करने के निर्देश

जशपुरनगर  09 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने बुधवार को जशपुर नव संकल्प शिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया और विघार्थियों को पीएससी, व्यापम और सहायक शिक्षक की कोचिंग की दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों का प्रत्येक सप्ताह टेस्ट  और माह में सभी पढ़ाए गए विषय का पूरा टेस्ट लेने के लिए कहा हैं।
उन्होंने कहा कि विघार्थियों को कोई प्रशन समझ नहीं आ रहा है तो समाधान भी मौके पर करें।
कलेक्टर ने बच्चों से बात करके होस्टल की सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।
उन्होंने क्लास रूम में लगे स्मार्ट बोर्ड को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। हास्टल और क्लास रूम के पंखा लाइट को भी ठीक करने के निर्देश आरईएस विभाग के अधिकारीयों को दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा आरईएस के कार्यपालन अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव और अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे
कलेक्टर ने बच्चों की समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया।
उल्लेखनीय है जिला प्रशासन द्वारा जशपुर में नव संकल्प शिक्षण संस्थान का संचालन किया जा रहा है।
जहां जशपुर जिले के बच्चों को सीजी पीएससी, व्यापम, सहायक शिक्षक भर्ती के साथ अन्य सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करवाई जा रही है।
वर्तमान में लगभग 180 विद्यार्थी कोचिंग ले रहे हैं।
इनमें व्यापम के 100 , पीएससी के 20, और सहायक शिक्षक भर्ती की तैयारी के लिए 55 विघार्थियों को कोचिंग दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर