Ro no D15139/23

धमतरी में आम फलबहार की नीलामी 15 से 17 अप्रैल तक

धमतरी, 10 अप्रैल 2026/जिला धमतरी में उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत स्थापित शासकीय रोपणियों में आम फलबहार की नीलामी 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक बोलीकर्ताओं को निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित रोपणियों में पहुंचकर नीलामी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उद्यान रोपणी बिन्द्रानवागांव (धमतरी) में 15 अप्रैल को ₹4,00,000 की शासकीय बोली से नीलामी प्रारंभ होगी, जहां 211 आम मातृवृक्ष हैं और यह जिला मुख्यालय से 5 कि.मी. दूरी पर स्थित है। इसी प्रकार शासकीय उद्यान रोपणी भाठागांव (कुरूद) में 16 अप्रैल को ₹1,30,000 की शासकीय बोली से नीलामी होगी, जहां 221 आम मातृवृक्ष हैं और यह 35 कि.मी. दूर है, जबकि शासकीय उद्यान रोपणी सेमरा (नगरी) में 17 अप्रैल को ₹1,00,000 की शासकीय बोली से नीलामी आयोजित होगी, जहां 104 आम मातृवृक्ष हैं और यह 60 कि.मी. दूरी पर स्थित है।

नीलामी की शर्तों के अनुसार प्रत्येक बोलीकर्ता को आधार कार्ड के साथ ₹5000 की अमानत राशि जमा करनी होगी तथा नीलामी शासकीय बोली से प्रारंभ होगी। सफल बोलीकर्ता को नीलामी के 24 घंटे के भीतर 50 प्रतिशत राशि जमा करना अनिवार्य होगा तथा शेष 50 प्रतिशत राशि पहली तुड़ाई से एक दिन पूर्व जमा करनी होगी। नीलामी के पश्चात फल की देखरेख एवं रखरखाव की जिम्मेदारी क्रेता की होगी तथा प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से होने वाले नुकसान के लिए विभाग जिम्मेदार नहीं रहेगा। निर्धारित समय में शर्तों का पालन नहीं करने पर नीलामी निरस्त करने का अधिकार विभाग के पास सुरक्षित रहेगा। इच्छुक व्यक्ति नीलामी से पूर्व संबंधित रोपणियों का अवलोकन कर सकते हैं तथा अन्य विस्तृत शर्तें उद्यान अधीक्षकों द्वारा प्रदर्शित सूचना एवं संचालनालय के प्रावधानों के अनुसार लागू होंगी।

  • Related Posts

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: युवा ई-अरीना में विद्यार्थियों ने दिखाया गेमिंग और डिजिटल गतिविधियों का हुनर

    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में शामिल होकर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह   धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में युवाओं को डिजिटल तकनीक, ई-स्पोर्ट्स…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?