Ro no D15139/23

ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

Iran Speaker Qalibaf: इस शांति वार्ता में शामिल होने के लिए ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ शुक्रवार देर रात एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ वहां पहुंच चुके हैं. गालीबाफ ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि ईरान के पास बातचीत के लिए ‘गुडविल’ (इरादा तो नेक) तो है, लेकिन अमेरिका पर ‘भरोसा’ बिल्कुल नहीं है.

ईरान ने बातचीत से पहले रखी दो बड़ी शर्तें

एक भावुक संदेश देते हुए स्पीकर कलीबाफ पाकिस्तान के लिए अपनी ऑफिशियल फ्लाइट में ‘मीनाब घटना’ के पीड़ितों की तस्वीरें भी साथ लेकर आए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि इस उड़ान में मेरे साथी. ईरानी स्टेट मीडिया Press TV की रिपोर्ट के अनुसार, गालीबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि बातचीत शुरू होने से पहले दो शर्तों का पूरा होना जरूरी है.

पहली शर्त लेबनान में सीजफायर (युद्धविराम) लागू करना और दूसरी अमेरिका द्वारा रोकी गई ईरान की संपत्तियों को रिलीज करना है. ईरान का कहना है कि जब तक ये दो काम नहीं होते, तब तक डायलॉग आगे नहीं बढ़ सकता. गालीबाफ  ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका इस बातचीत को सिर्फ एक ‘दिखावा’ या ‘धोखा’ समझेगा, तो ईरान अपने हितों की रक्षा के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करेगा.

डेढ़ साल के भीतर दो बार हमले का आरोप

इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी डेलिगेशन में विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची, रक्षा परिषद के सचिव अली अकबर अहमदियान और सेंट्रल बैंक के गवर्नर अब्दुलनासिर हम्मती जैसे बड़े नाम शामिल हैं. IRIB की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें सुरक्षा, सैन्य और आर्थिक एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं. गालीबाफ ने पुराने अनुभवों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले एक साल में दो बार ऐसा हुआ जब बातचीत के बीच में ही ईरान पर हमले किए गए. उन्होंने कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देगा.

अमेरिका की ओर से जेडी वेंस करेंगे अगुवाई

दूसरी ओर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी इस बैठक के लिए इस्लामाबाद रवाना हो चुके हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के अनुसार, अमेरिकी टीम में स्पेशल एन्वाय स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर भी शामिल हैं. वेंस ने कहा कि अगर ईरान ईमानदारी से बात करेगा, तो अमेरिका दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार है. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर ईरान ने बातचीत में चालाकी करने की कोशिश की, तो अमेरिकी टीम उसे बर्दाश्त नहीं करेगी.

Iran Speaker Qalibaf: ईरान और अमेरिका के बीच वेस्ट एशिया (पश्चिम एशिया) में जारी तनाव को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज शनिवार (11 अप्रैल) को अहम बातचीत होने जा रही है.

सीजफायर के दायरे पर बना है विवाद

यह पूरी कवायद अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो हफ्ते के अस्थाई सीजफायर समझौते को आगे बढ़ाने के लिए हो रही है. ईरान का दावा है कि इस समझौते में इजरायल द्वारा लेबनान में किए जा रहे हमलों को रोकना भी शामिल है. वहीं, अमेरिका और इजरायल का कहना है कि यह सीजफायर हिजबुल्ला के ठिकानों पर लागू नहीं होता. इसी आपसी मतभेद की वजह से डिप्लोमैटिक कोशिशें उलझी हुई हैं. शनिवार सुबह से शुरू होने वाली इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं कि क्या वेस्ट एशिया में महीने भर से चल रही जंग खत्म हो पाएगी.

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आपका विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। आपके यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर भय…

    Read more

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    TMC: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार तड़के तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ. बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?