Ro no D15139/23

गुरुकुल ने सी.बी.एस.ई. की बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

कक्षा दसवीं में राजवीर सिंह राजपूत 97% प्रतिशत अंक अर्जित कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला को किया गौरवान्वित

कक्षा दसवीं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा।

दसवीं में छात्र राजवीर सिंह राजपूत 97% प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वासु दुबे 94.6% प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर शशांक महोबिया 92.2% प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

कवर्धा ! कवर्धा की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा के विद्यार्थियों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा मे कुल 135 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी लगन एवं परिश्रम के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाला ही नहीं वरन जिले को गौरवान्वित किया है। दसवीं में छात्र राजवीर सिंह राजपूत 97% प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं वासु दुबे 94.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर एवं शशांक महोबिया 92.2% प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 10वीं में कुल 135 विद्यार्थियों में से 82 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के प्रबंध समिति ने बतलाया कि विद्यालय के सभी विषयों के शिक्षकों ने अपनी कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन के साथ छात्र-छात्राओं की विशेष सहभागिता से प्राप्त इस उपलब्धि पर अपार हर्ष व्यक्त किया है। इस उत्कृष्ट परिणाम हेतु प्राचार्य ने सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा कि यह विद्यार्थीयों के उचित मार्ग दर्शन में पढ़ाई करने का सुपरिणाम है। भविष्य में भी विद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार और इससे अच्छा प्रदर्शन कर शाला एवं जिले को राज्य स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे। संस्था के अध्यक्ष एवं संचालको ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने के लिए बधाई दी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की भावना के साथ कवर्धा वनमंडल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 का आयोजन

    *भोरमदेव अभयारण्य में 02 से 08 अक्टूबर तक विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम*   वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं श्रीमती अनिता साहू, अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में कवर्धा…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा