Ro no D15139/23

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को जागरूक करने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली कलेक्टर ने कहा दुर्घटना बताकर नहीं अचानक आती है जीवन की रक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का करें उपयोग

 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को हेलमेट लगाने के लिए कहा
हेलमेट जागरूकता रैली जशपुर शहर का भ्रमण करते हुए पुलिस लाईन में समापन किया गया

जशपुरनगर 18 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर आधारित जनप्रतिनिधि अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के साथ हेलमेट जागरूकता रैली पुलिस लाईन से निकाली गई। जिसमें पूरे शहर का भ्रमण कर रैली पुलिस लाईन में समापन किया गया।
हेलमेट जागरूकता रैली में नगर पालिका अध्यक्ष  अरविन्द भगत, कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह और अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू भी शामिल होकर लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष  अरविन्द भगत ने  हेलमेट जागरूकता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हम सभी को हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए जिससे हम आने वाली दुर्घटना से बच सकते हैं।
हम सबको जिम्मेदारी लेनी होगी तभी दूसरे लोग भी देखकर हेलमेट लगाएंगे।
कलेक्टर  रोहित व्यास ने आम नागरिकों को अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं।
उन्होंने कहा कि हम लागातार  प्रयास कर रहे है कि सड़क दुघर्टना में कमी आई इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा अधिकारीयों, कर्मचारीयों और आम नागरिकों को कार्यालय आते समय या कही और अन्य जगह जा रहे हैं तो हेलमेट और सिट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों की आदत रहती है कि कुछ दूरी तक तो ही जाना है हेलमेट नहीं लगाएंगे तो चलेगा कुछ नहीं होगा दुर्घटना बता कर नहीं आती है अचानक आती है।
उन्होंने कहा कि हम सामने वाले की मनोदशा को नहीं जानते हैं कि वह किस मन से गाड़ी चला रहा है शराब सेवन करके की किसी टेंशन में तो नहीं है। इसकी जानकारी हमें नहीं रहती है।
हमको हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की आदत को दिनचर्या में शामिल करना होगा जैसे सुबह की हमारी दिनचर्या होती है उसी प्रकार।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को गाड़ी न सौंपे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी न चलाने दे अपने बच्चों को और सभी को यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने के लिए कहा है।
पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों और पुलिस के जवानों को भी दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आम नागरिक भी इससे देखकर सीख लेंगे और वे खुद भी हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने लगेंगे उन्होंने सभी को हेलमेट जागरूकता रैली में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपु अधी. सुरक्षा यातायात श्री के .आर. चौहान ,रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक खोमराज ठाकुर और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान:महाविद्यालयों में 25 सितंबर को लगेगा शिक्षार्थी लायसेंस शिविर

      अधिकाधिक पात्र छात्र-छात्राओं को लर्निंग लायसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने परिवहन विभाग की पहल धमतरी, 23 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू

      रायपुर, 23 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन