Ro no D15139/23

बस्तर में स्वास्थ्य का सबसे बड़ा आउटरीच अभियान -4.916लाख स्क्रीनिंग, 5,645 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार

*दुर्गम अंचलों में पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं, गांव-गांव हो रही पहचान और इलाज*

रायपुर, 21 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
बस्तर के सुदूर और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को लेकर चल रहा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान अब बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का मजबूत आधार बनता जा रहा है। सीमित व दुर्गम दूरस्थ पहुंच वाले इलाकों में पहली बार इस स्तर पर व्यापक स्क्रीनिंग अभियान संचालित करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 4,96,889 से अधिक नागरिकों तक सीधी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई हैं।

कुल 35,13,963 लक्षित आबादी में से लगभग 14 प्रतिशत की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है, जो अभियान की तीव्र प्रगति को दर्शाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रक्रिया में केवल जांच ही नहीं, बल्कि उपचार की दिशा में भी ठोस कदम उठाए गए हैं। अब तक 5,645 गंभीर मरीजों को चिन्हित कर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया, जहां उन्हें विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलों में अभियान को और गति देने के लिए विशेष रणनीति के तहत मैदानी टीमों की सक्रियता बढ़ाई गई है।

स्वास्थ्य टीमें सीधे गांवों तक पहुंचकर कैंप आधारित जांच कर रही हैं, जहां मौके पर ही दवा, परामर्श और जरूरत पड़ने पर तत्काल रेफरल की सुविधा दी जा रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट्स, स्वास्थ्य शिविर और डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल (आभा) जैसी व्यवस्थाएं इस अभियान को तकनीकी और संरचनात्मक मजबूती दे रही हैं।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप