Ro no D15139/23

शिक्षा विभाग के कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा, नवाचार और प्रशिक्षण पर दिया जोर

धमतरी 21 अप्रैल 2026 . जिले में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी विकासखंडों के बीईओ एवं प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षक की प्राथमिकता सिर्फ परिणामों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। इसके लिए जरूरी है कि शिक्षक लगातार स्वयं को अपडेट रखें और नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाएं। आप सभी बच्चों के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करें, ताकि बच्चे आपके कार्य, समर्पण को देखकर सीख ले सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों और शिक्षकों को समन्वय बनाकर कार्य करने कहा ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सके।
बैठक में शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने आईगॉट प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन प्रशिक्षण को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों का नियमित और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण ही बेहतर शिक्षा प्रणाली की आधारशिला है। संस्थाओं में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी लेते हुए उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों की सराहना की और अन्य संस्थानों को भी नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन स्तर पर स्वीकृत शालाओं में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कार्यों को तय समय.सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले समर कैंप की तैयारियों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
युथ फेस्ट में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कलेक्टर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को मंच मिलता है। ज्ञान भारतम के अंतर्गत पांडुलिपियों एवं प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों के सर्वेक्षण और पंजीयन कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। नए शिक्षण सत्र की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने.अपने क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। जिससे शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिले के कुछ स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में सहरानीय कार्य किया जा रहा है। जिले के अन्य स्कूलों में भी इस तरह के प्रयास हो इसके लिए आगामी दिनों में शिक्षकों के लिए लीडरशीप डेवहलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किया जाये। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा जिन स्कूलों में विषय शिक्षक नहीं है, उन स्कूलों के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों से विभिन्न विषयों के विडियो तैयार कर यू ट्यूब में प्रसारित किये गये है। आप सभी इस विडियो का उपयोग करें और बच्चों का सहयोग करने की बात कलेक्टर ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जायेगा। बैठक में डीईओ श्री अभय जायसवाल,डीएमश्री श्री अनुराग त्रिपाठी, सहायक संचालक श्री यदुनंदन यदु के अलावा विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल