Ro no D15139/23

आदिवासी छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने छात्रावास पहुंचीं डॉ. वर्णिका शर्मा

*बालोद के शासकीय पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का किया औचक निरीक्षण*

*छात्राओं ने ट्यूशन शिक्षक, कंप्यूटर और पुस्तकालय की जरूरत बताई*

रायपुर , 4 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने बालोद प्रवास के दौरान आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रहन-सहन तथा आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

छात्राओं ने बातचीत के दौरान पढ़ाई में सहयोग के लिए ट्यूशन शिक्षक, कंप्यूटर और पुस्तकालय की मांग रखी। डॉ. शर्मा ने उनकी बातें सुनीं और छात्राओं की शैक्षणिक जरूरतों पर ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य हासिल करने तथा देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने बालिका कक्षों, बाथरूम और सेनेटरी वेंडिंग मशीन की स्थिति देखी। उन्होंने छात्रावास में स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता बताई। छात्रावास अधीक्षिका सहित संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं का बेहतर रखरखाव करने और छात्राओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

डॉ. शर्मा ने छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने छात्राओं की आवश्यकताओं और समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका निराकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री तोमन साहू सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा की कहानीः बहकर जाने वाला बरसाती पानी बना आजीविका का साधन, डबरी से मछली पालन और सब्जी उत्पादन को मिला सहारा

    ग्रामीण रोजगार योजना से बनी डबरी में सहेजा जा रहा बारिश का पानी, 9 किलो मछली बीज डालकर शुरू किया मछली पालन डबरी के पानी से सब्जी-भाजी की खेती भी…

    Read more

    सेवा की कहानी-मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से आधा हुआ अमोली का मंडी आने-जाने का किराया

    कम परिवहन खर्च से सब्जी व्यवसाय में मिली राहत, मंडी से सामान लाना भी हुआ आसान   अम्बिकापुर 04 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने ग्रामीण क्षेत्र के छोटे…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी