Ro no D15139/23

सियान गुड़ी बना वरिष्ठ नागरिकों के लिए संपूर्ण सेवा केंद्र मनोरंजन से लेकर स्वास्थ्य जांच तक एक ही छत के नीचे सुविधा मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा उद्घाटित डे-केयर सेंटर में प्रतिदिन हो रही गतिविधियां फिजियोथैरेपी और आध्यात्मिक सत्र से मिल रहा लाभ

 जशपुरनगर 24 अप्रैल 2026/ जशपुर के भागलपुर रोड स्थित डे-केयर सेंटर सियान गुड़ी वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित एक आदर्श केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। जहां उन्हें एक ही छत के नीचे विविध सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस केंद्र का शुभारंभ 17 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा किया गया था, जिसके बाद से यहां लगातार वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता बढ़ रही है। सियान गुड़ी में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन, पुस्तकालय, स्वल्पाहार, स्वास्थ्य जांच एवं फिजियोथैरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां आने वाले बुजुर्गों को न केवल शारीरिक स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है, बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि 23 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान की दीदियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग मेडिटेशन कराया गया। जिससे उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई। इसके साथ ही उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों की फिजियोथेरेपी कराई गई और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को भोजन कराकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सक्रिय और स्वस्थ जीवन प्रदान करना है। यहां पुस्तकालय की सुविधा के माध्यम से ज्ञानवर्धन का अवसर भी उपलब्ध है, वहीं नियमित स्वास्थ्य जांच और फिजियोथैरेपी से बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सियान गुड़ी में पंजीयन कराकर इन सुविधाओं का लाभ उठाएं। पंजीयन के लिए श्री प्रभाकर द्विवेदी मो. नंबर 7389206101 एवं  अनूप सिंह मो. नंबर 9399630817 से संपर्क किया जा सकता है।
सियान गुड़ी वरिष्ठ नागरिकों के लिए न केवल एक डे-केयर सेंटर है, बल्कि यह उनके लिए सामाजिक जुड़ाव, स्वास्थ्य संवर्धन और मानसिक संतुलन का एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है।

  • Related Posts

    सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत

      रायपुर, 28 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा, बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-बलरामपुर जलाशय (बांध) निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 33 लाख 89 हजार रुपये की…

    Read more

    रेगाकठेरा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत

      रायपुर, 28 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखण्ड-अम्बागढ़ चौकी की रेगाकठेरा जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 7…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग