Ro no D15139/23

ग्राम रजौटी, कलिबा व कुरकुंगा में पशुओं की जांच, बैक्टीरियल रोग की रिपोर्ट नेगेटिव स्थिति नियंत्रण में, 129 पशुपालकों के 549 पशुओं का हुआ टीकाकरण बीमारी के लक्षण दिखने पर पशुपालक टोल-फ्री नंबर 1962 पर तुरंत दें सूचना

 जशपुरनगर 24 अप्रैल 2026/ जिले में एक सप्ताह के भीतर 5 पशुओं की मौत एवं कई मवेशियों के बीमार होने की शिकायत मिलने के संबंध में  उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने जानकारी देते हुए बताया कि पशु चिकित्सा विभाग जशपुर की टीम के द्वारा 17 अप्रैल को ग्राम रजौटी, कलिबा एवं कुरकुंगा का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया। गठित जांच दल ने पशुपालकों से मुलाकात कर बीमार पशुओं की जानकारी एकत्र की तथा प्रभावित ग्रामों से रक्त पट्टी के नमूने लेकर जिला पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला, जशपुर में परीक्षण कराया गया। जांच में बैक्टीरियल रोग की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। इसके अलावा राज्य स्तरीय पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला में भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट भी नेगेटिव प्राप्त हुई है। अब अतिरिक्त पुष्टि के लिए रक्त नमूने RTPCR जांच हेतु WRDDL Pune भेजे जा रहे हैं। टीम द्वारा बीमार पशुओं का लगातार उपचार किया गया, जिससे ग्राम रजौटी के 01  एवं कलिबा के 01 प्रभावित पशु अब स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही सभी प्रभावित गांवों में रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 129 पशुपालकों के 549 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें हाल ही में 73 पशुपालकों के 450 पशु शामिल हैं। पशुपालकों को जागरूक करते हुए बताया गया है कि पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सालय, औषधालय या मोबाइल वेटनरी यूनिट के टोल-फ्री नंबर 1962 पर सूचना दें। वर्तमान में ग्राम पंचायत कलिबा एवं रजौटी में किसी भी पशु के बीमार होने की सूचना नहीं है। संबंधित सरपंचों द्वारा भी प्रमाणित किया गया है कि सभी पशु स्वस्थ हैं और टीकाकरण कार्य किया गया है। उप संचालक ने बताया कि बीमार पशुधन चिकित्सा उपरांत स्वस्थ हैं, पिछले तीन दिनों में किसी भी पशु की मृत्यु की सूचना नहीं मिली है तथा स्थिति नियंत्रण में है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार