Ro no D15139/23

हसदेव बरॉज दर्री पूर्णतः सुरक्षित, जल प्रदाय व्यवस्था सुचारू

कोरबा 24 अप्रैल 2026/ हसदेव बरॉज जल प्रबंध संभाग द्वारा बताया गया है कि वर्ष 1967 में निर्मित हसदेव बरॉज दर्री की कुल उपयोगी जल भराव क्षमता 65.00 मि.घ.मी. है और वर्तमान में यहाँ से कोरबा के 13 औद्योगिक संस्थानों को 301.39 मि.घ.मी. वार्षिक तथा कोरबा नगर निगम को 14.00 मि.घ.मी. वार्षिक जल प्रदाय सुचारू रूप से किया जा रहा है। यद्यपि सी.एस.ई.बी. (पश्चिम) कोरबा के झाबू (नवागांव) राखड़ बांध के बार-बार फूटने से बरॉज के जलग्रहण क्षेत्र में राखड़ समाहित हुई है, किंतु वर्ष 2018-19 के सर्वेक्षण के अनुसार यहाँ सिल्ट की मात्रा मात्र 40-45 से.मी. पाई गई थी जो कि नगण्य है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि बरसात के दिनों में गेटों के माध्यम से जल प्रवाह होने पर सिल्ट की सफाई स्वतः हो जाती है, इसलिए इसके लिए अलग से कोई योजना नहीं बनाई गई थी। वर्तमान में सभी उद्योगों और फसलों की सिंचाई हेतु मांग के अनुरूप जल प्रदाय किया जा रहा है और इसमें कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई है।

  • Related Posts

    अम्बागढ़ चौकी पंचगव्य डॉक्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई द्वा गौ विज्ञान एवं स्वास्थ्य कथा का हुआ आयोजन

      अम्बागढ़ चौकी। पंचगव्य डॉक्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 19 अप्रैल 2026 को साहू सामुदायिक भवन अम्बागढ़ चौकी में गौ विज्ञान एवं स्वास्थ्य कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…

    Read more

    महासमुंद शिक्षा विभाग द्वारा की गई सुशासन तिहार 2026 की तैयारियों एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा 

    महासमुंद 25 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार आज कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आवश्यक तैयारियों, विभागीय योजनाओं की समीक्षा तथा लंबित…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी