Ro no D15139/23

कोरबा जिले को नशामुक्त बनाने की बड़ी पहलः विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी भव्य नशामुक्ति रैलियाँ

 कोरबा,24 अप्रैल 2026/राज्य शासन के सुशासन के संकल्प और जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता के तहत कोरबा जिले में अवैध शराब के विक्रय, संग्रहण और परिवहन पर अंकुश लगाने तथा जनमानस को जागरूक करने हेतु एक विशेष नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले की चिन्हित ग्राम पंचायतों में भव्य रैलियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जा सके।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर रैलियों का आयोजन निर्धारित तिथियों पर सायं 04ः00 बजे से किया जाएगा। रैलियों के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और ग्राम पंचायतों के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं। प्रशासन द्वारा रैली स्थल पर रूट निर्धारण, साउंड सिस्टम, पेयजल और स्वल्पाहार जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नशामुक्ति अभियान के तहत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम नकटीखार में 28 अप्रैल 2026 को रैली निकाली जाएगी। इसके पश्चात जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम तेलसरा में 30 अप्रैल 2026 को आयोजन होगा। मई माह के अंतराल के बाद, जनपद पंचायत पाली के ग्राम नुनेरा में 15 जून 2026 को और जनपद पंचायत पोडीउपरोड़ा के ग्राम मल्दा में 22 जून 2026 को रैलियाँ आयोजित की जाएंगी। अभियान के इस चरण का समापन जनपद पंचायत करतला के ग्राम गिधौरी में 29 जून 2026 को आयोजित होने वाली रैली के साथ होगा।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इन रैलियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नशामुक्त कोरबा के निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।
  • Related Posts

    रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प

    *पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन*   रायपुर, 31 अगस्त 2026/ रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब एक नए और आकर्षक स्वरूप में पुनर्विकसित…

    Read more

    महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल

    *2026 को महतारी गौरव वर्ष के रूप सदैव याद किया जाएगा* (एल.डी.मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी) छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान मातृशक्ति के सम्मान और नारी शक्ति के प्रति आदर की परंपरा…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात