Ro no D15139/23

132 केव्ही उपकेन्द्र उदयपुर में 40 एमव्हीए का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर उर्जीकृत 35000 उपभोक्ताओं को होगी निर्बाध बिजली की आपूर्ति

अम्बिकापुर 28 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं में उत्तरोत्तर वृद्धि करते हुये ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में 132 केव्ही उपकेन्द्र उदयपुर में राशि 6.15 करोड़ रूपये की लागत से 40 एम.व्ही.ए. क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। विद्युत कंपनी के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा अब उन्हे उच्च गुणवत्तापूर्ण तथा निर्बाध विद्युत की आपूर्ति होगी।

ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक  आर.के.शुक्ला ने स्वीच दबाकर नये ट्रांसफार्मर के माध्यम से विद्युत सप्लाई प्रारंभ की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि उदयपुर उपकेन्द्र में अतिरिक्त 40 एमव्हीए क्षमता के पॉवर ट्रांसफार्मर के उर्जीकरण से उदयपुर तथा लखनपुर विकासखण्ड के लगभग 168 गांवों के 35000 उपभोक्ताओं को अनवरत एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत की आपूर्ति होगी।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (उपकेन्द्र)  कल्पना घाटे, अधीक्षण अभियंता  व्ही.बी.एस.कंवर,  रवि चन्द्राकर,  डी.एस.पटेल,  के.एन.सिंह कार्यपालन अभियंता  ललित भगत,  जी.आर.जायसवाल,  बी.के.टोप्पो,  अजय कंवर,  रोशन नागवंशी सहायक अभियंता,  आशीष सोनी,  कैलाश सिंह कनिष्ठ अभियंता  किशोर सिदार,  नीरज सिंह, पूजा सिंह,  तेजस,   शकील अहमद,  राजेन्द्र राजवाडे़ एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर