Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील निराकरण

अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

धमतरी, 28 अप्रैल 2026/ जिला मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनदर्शन में नगर पंचायत भखारा के ग्राम भठेली निवासी श्री मूलचंद बांधे ने भूमि व्यवस्थापन संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत बारना के श्री तोरणलाल एवं श्री मधुसूदन यादव ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम बोड़रा की श्रीमती भूपेश्वरी साहू ने आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया, वहीं रत्नाबांधा के श्री सईद चौहान ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग रखी।

ग्राम करेली बड़ी के श्री द्वारिका निषाद ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन प्राप्त नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। ग्राम पंचायत भंवरमरा के ग्रामीणों ने निस्तारी नाला में एनीकट निर्माण की आवश्यकता बताई। रिसाईपारा के श्री असलम खान तथा रामपुर वार्ड धमतरी की श्रीमती ललिता, श्रीमती चंद्रिका सहित अन्य नागरिकों ने भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

इसके अतिरिक्त, ग्राम कोसमर्रा के श्री भूपेश साहू ने 220 के.वी. विद्युत लाइन के अंतर्गत वृक्ष कटाई एवं फसल क्षति के मुआवजे की मांग की। महात्मा गांधी वार्ड धमतरी निवासी वृद्ध श्री किशन यादव ने अपनी तीनों नातिनों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने का निवेदन किया। ग्राम पंचायत परसुली के ग्रामीणों ने तटबंध से लगी घास भूमि पर अवैध कब्जा हटाने तथा इससे उत्पन्न असंतोष के संबंध में कलेक्टर को आवेदन सौंपा।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

// अमित/:

  • Related Posts

    नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित

    एक ही छत के नीचे मिलीं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं   *35 परिवारों को मिलीं पक्के आवास की चाबियां; स्वास्थ्य जांच, गोद भराई एवं अन्नप्राशन के गरिमामय आयोजन*  …

    Read more

    छत्तीसगढ़ के शहरी गरीबों के पक्के आवास अभियान को राष्ट्रीय पहचान

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को मिली पहचान*   *नई दिल्ली में आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी